Tesla जल्द इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन शुरू करेगी, SpaceX की स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं भी उपलब्ध होंगी

मस्क ने कहा कि टेस्ला इंडिया जाएगी। यह काम जितना जल्द हो सकता है, उतना जल्द होगा। उन्होंने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में यह बात कही। टेस्ला ने पिछले साल इंडिया में बहुत ज्यादा इंपोर्ट टैक्स के चलते यहां फैक्ट्री लगाने का अपने प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया था। टेस्ला भारत सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी में छूट की मांग करती रही है। उसकी योजना यहां टेस्ला की आयातित कारें बेचने की थी। लेकिन, भारत सरकार का मानना था कि टेस्ला अगर इंडिया में अपनी कारें बेचना चाहती है तो उसे इंडिया में फैक्ट्री लगानी होगी

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
टेस्ला के सीईओ ने कहा कि इंडिया में दुनिया के किसी दूसरे देश की तुलना में ज्यादा मौके हैं। वह (मोदी) इंडिया के बारे में सोचते हैं, क्योंकि वह हमें इंडिया में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो हम करना चाहते हैं। हम सिर्फ सही वक्त की तलाश में हैं।

Tesla और इंडियन गवर्नमेंट के रिश्ते पर जमी बर्फ पिघलती दिख रही है। टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) के बयान से यह संकेत मिला है। मस्क ने कहा है कि वह जितना जल्द हो सके इंडिया में इनवेस्ट करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह बयान दिया। मोदी अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर हैं। मंगलवार को न्यूयॉर्क में उनकी मुलाकात मस्क से हुई। इससे पहले एक सूत्र ने रायटर्स को बताया था कि मस्क इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करने के अपने प्लान के बारे में मोदी को बताएंगे। इंडिया में टेस्ला की एंट्री को लेकर काफी समय से गतिरोध बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का समाधान नहीं निकल सका था।

मस्क अगले आएंगे इंडिया

मस्क ने कहा कि टेस्ला इंडिया जाएगी। यह काम जितना जल्द हो सकता है, उतना जल्द होगा। उन्होंने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में यह बात कही। संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि टेस्ला का इंडिया में निवेश को लेकर क्या प्लान है। मस्क ने यह भी कहा कि वह अगले साल इंडिया जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि हम बहुत जल्द कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने कुछ साल पहले कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्टरी को देखा था।


इंडिया में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज भी शुरू होंगी

टेस्ला के सीईओ ने कहा कि इंडिया में दुनिया के किसी दूसरे देश की तुलना में ज्यादा मौके हैं। वह (मोदी) इंडिया के बारे में सोचते हैं, क्योंकि वह हमें इंडिया में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो हम करना चाहते हैं। हम सिर्फ सही वक्त की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया में सस्टेनेबल एनर्जी के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। इनमें सोलर पावर, स्टेशनरी बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इंडिया में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज की भी शुरुआत करेंगे। मस्क SpaceX के सीईओ भी हैं।

इंडिया सरकार और टेस्ला के बीच गतिरोध खत्म

टेस्ला के कुछ एग्जिक्यूटिव्स पिछले महीने इंडिया आए थे। उन्होंने इंडिया में कारों और बेटरी के उत्पादन के लिए फैक्ट्री लगाने के बारे में भारतीय अधिकारियों और मिनिस्टर्स से बातचीत की थी। मस्क ने पिछले महीने कहा था कि टेस्ला इस साल के अंत तक इंडिया में फैक्ट्री लगाने के लिए जगह का चुनाव कर लेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि इंडिया नई फैक्ट्री लगाने के लिए बहुत अच्छी जगह है। अब मस्क के मंगलवार के बयान से साफ हो गया है कि इंडिया और टेस्ला के बीच गतिरोध खत्म हो गया है।

इंडियन गवर्नमेंट इंडिया में टेस्ला की फैक्ट्री चाहती है

टेस्ला ने पिछले साल इंडिया में बहुत ज्यादा इंपोर्ट टैक्स के चलते यहां फैक्ट्री लगाने का अपने प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया था। टेस्ला भारत सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी में छूट की मांग करती रही है। उसकी योजना यहां टेस्ला की आयातित कारें बेचने की थी। लेकिन, भारत सरकार का मानना था कि टेस्ला अगर इंडिया में अपनी कारें बेचना चाहती है तो उसे इंडिया में फैक्ट्री लगानी होगी।

चीन से मायूस कंपनियां इंडिया में दिखा रही दिलचस्पी

टेस्ला के रुख में बदलाव की एक वजह यह भी है कि अमेरिकी कंपनियां प्रोडक्शन के लिए चीन का विकल्प तलाश रही हैं। इसकी कई वजहे हैं। पहला, कोरोना की महामारी के बाद लॉकडाउन को लेकर चीन की सख्त पॉलिसी का असर अमेरिकी कंपनियों के बिजनेस पर काफी ज्यादा पड़ा है। दूसरा, अमेरिका और चीन के रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।