हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसॉलिडेशन दिख रहा है। निफ्टी 18000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा नजर आ रही है। मिडकैप में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकारी बैंक और IT शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। नतीजों के बाद विप्रो करीब 1% ऊपर चढ़ा है। लेकिन मेटल और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली दिख रही है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर:
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Induslnd bank- प्रकाश गाबा ने Induslnd bank में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1210 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1270 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
मार्केट एक्सपर्ट्स सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Escorts Kubota (Fut)- सच्चिदानंद उत्तेकर ने Escorts KLubota में बिकवाली की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2177 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2055-2000 रुपये के लक्ष्य के लिए शॉर्ट पोजिशन बनाई जा सकती है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Tata Steel - मानस जयसवाल ने Tata Steel में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 119 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 123.50 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Arihant Capital की कविता जैन की पसंद
Bank Of Baroda (Fut)- कविता जैन ने Bank Of Baroda में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 184 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 190-192 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Hindustan Copper- आशीष बहेती ने Hindustan Copper में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 125 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 130-134 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
William O'Neil के इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी एसबीआई लाइफ में खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1340 रुपये के ऊपरी स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।