Hot Stocks : ऑयल इंडिया सहित इन 3 शेयरों पर शॉर्ट टर्म के लिए लगाएं दांव, 14% तक मिल सकता है रिटर्न

Hot Stocks : निफ्टी स्पॉट में वीकली चार्ट पर डोजी कैंडिलस्टॉक पैटर्न बनते देखा है। वहीं, 17,775 के आसपास कई बॉटम देखने को मिले। इस हफ्ते पॉजिटिव मूमेंटम के लिए 18,150 का स्तर एक ट्रिगर प्वाइंट होगा, जबकि 17,775 के नीचे जाने पर दबाव और बढ़ता दिखेगा। वहीं, 18,150 से ऊपर जाने पर बजट रिलीफ रैली आने की संभावनाएं मजबूत होंगी

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 2:32 PM
निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank index) के लिए 40,000 के स्तर पर अहम मनोवैज्ञानिक सपोर्ट हो सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks : घरेलू बाजारों के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा। निफ्टी (Nifty) ने मजबूत दिखाने की कोशिश की, लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिके रहने में नाकाम रहा और 17,775 का सपोर्ट तोड़ दिया। आखिरकार निफ्टी मामूली बदलाव के साथ फ्लैट बंद हुआ। बाजार में निफ्टी स्पॉट में हमने वीकली चार्ट पर डोजी कैंडिलस्टॉक पैटर्न (Doji candlestick pattern) बनते देखा है। वहीं, 17,775 के आसपास कई बॉटम देखने को मिले। इस हफ्ते पॉजिटिव मूमेंटम के लिए 18,150 का स्तर एक ट्रिगर प्वाइंट होगा, जबकि 17,775 के नीचे जाने पर दबाव और बढ़ता दिखेगा। वहीं, 18,150 से ऊपर जाने पर बजट रिलीफ रैली आने की संभावनाएं मजबूत होंगी। वहीं, निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank index) के लिए 40,000 के स्तर पर अहम मनोवैज्ञानिक सपोर्ट हो सकता है।

    ये हैं आनंद राठी (Anand Rathi Shares & Stock Brokers) के जिगर एस पटेल की 2-3 हफ्ते के लिए तीन बाई कॉल्स :

    Oil India: Buy | LTP: Rs 223 | ऑयल इंडिया में 210 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।


    पिछले चार महीनों से शेयर में हाइयर हाइज और हाइयर लोज स्ट्रक्चर बना हुआ है। हाल में इसने 218.60 रुपये के पिछले स्विंग हाई को तोड़ने के साथ ही चार महीने पुरानी ट्रेंडलाइन भी तोड़ दी।

    Trade Spotlight: सीजी पावर, रेन इंडस्ट्रीज और महिंद्रा सीआईई में अब क्या करें

    Max Financial Services: Buy | LTP: Rs 800 | मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में 740 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 900 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12.5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    पिछले 5 महीने से शेयर में लोअर हाइज और लोअर लोज स्ट्रक्चर बना हुआ था। हाल में शेयर ने स्ट्रक्चर बदला है और उसने 12 महीने पुरानी ट्रेंडलाइन तोड़ दी है।

    Samvardhana Motherson International: Buy | LTP: Rs 77 | संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल में 69 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 88 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    पिछले तीन महीने से काउंटर में हाइयर हाइज और हाइयर लोज स्ट्रक्चर बना हुआ है। हाल में शेयर ने छह महीने पुरानी ट्रेडलाइन तोड़ने के साथ ही 76.30 रुपये का पिछला स्विंग हाइज तोड़ दिया।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।