बाजार में खरीदारी का मूड लौटा है। निफ्टी 18000 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन मिडकैप में सुस्ती कायम है। इस बीच FMCG शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। HUL 2% से ज्यादा की तेजी के साथ FNO का TOP गेनर बना है। साथ ही डाबर, ITC, ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी हो रही है। वहीं विंडफॉल टैक्स में कटौती से एनर्जी शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। रिलायंस में करीब 1% की तेजी आई है। चेन्नई पेट्रो, MRPL और HOEC में भी 2% तक का उछाल देखने को मिल रही है।
ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर:
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Info Edge- प्रकाश गाबा ने Info Edge में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3850/3900 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Delta Corp - मानस जयसवाल ने Delta Corp में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 212 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 221 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
आशीष बहेती के पसंदीदा शेयर
HCL Tech-आशीष बहेती ने HCL Tech में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1080 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1130/1150 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
Wipro (Fut)- राजेश सातपुते ने Wipro में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 390 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 415 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Arihant Capital की कविता जैन की पसंद
Colgate- कविता जैन ने Bank Of Baroda में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1485 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1509/1515 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की पसंद
BEL (Fut)- राजेश पालविया ने BEL में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 99 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 108/110 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।