निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का बना इंडेक्स, IT और मेटल संभालेंगे आगे बाजार की कमान - अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि भारतीय बाजार अपने ही संकेतों से गिर रहे हैं। इस महीने निफ्टी IT 2.3% चला है जबकि निफ्टी बैंक 2% गिरा है। बाजार की लीडरशिप अब IT और मेटल के पास आई है। निफ्टी कल फिर 20 DEMA से फिसला है। HDFC बैंक के नतीजों के बावजूद कल निफ्टी बैंक फिसला है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 9:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का इंडेक्स बना है।

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि भारतीय बाजार अपने ही संकेतों से गिर रहे हैं। इस महीने निफ्टी IT 2.3% चला है जबकि निफ्टी बैंक 2% गिरा है। बाजार की लीडरशिप अब IT और मेटल के पास आई है। निफ्टी कल फिर 20 DEMA से फिसला है। HDFC बैंक के नतीजों के बावजूद कल निफ्टी बैंक फिसला है।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

अनुज सिंघल का कहना है कि नैस्डेक में ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह 100 DMA पार हुआ है। नैस्डेक 200 DMA को टेस्ट करने जा रहा है जबकि निफ्टी IT 200 DMA के हल्के ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी IT अब 'गिरावट में खरीदें' का इंडेक्स बना है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि मेटल शेयरों में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। बजट के बाद की रैली के लिए मिडकैप, स्मॉलकैप तैयार हो रहे हैं।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए 17,800-17,850 खरीदारी का जोन है । निफ्टी पर लॉन्ग सौदों के लिए 17,750 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाए। वहीं निफ्टी में 17,950-18,000 के स्तर पर बिकवाली का जोन बना हुआ है। शॉर्ट सौदों के लिए निफ्टी में 18077 का स्टॉपलॉस रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का इंडेक्स बना है। फाइनेंस निफ्टी की एक्सपायरी आज है कुछ असर मुमकिन है। नतीजों के बाद HDFC बैंक में गिरावट से निराशा हुई है। 200 DMA से ICICI बैंक `40 दूर है। बैंकनिफ्टी में 42,250-42,350 के स्तर पर बिकवाली का जोन है। वहीं 42,450-42,500 का स्तर बिकवाली का सुरक्षित जोन है। बैंक निफ्टी में शॉर्ट सौदों के लिए 42600 का स्टॉपलॉस लगाएं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।