Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी पर 42500-43000 पर कॉल राइटर्स हावी है। 42000 के स्तर पर पुट राइटर्स हावी, OI में 33 लाख शेयर है। कल का शिखर 20 DEMA था। बैंक निफ्टी में भी रेंज में ही ट्रेड करने की राय है। पहले बेस के करीब खरीदारी करें जबकि 42404-586 के करीब मुनाफा बुक करें

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 8:57 AM
कल HDFC बैंक की वजह से बैंक निफ्टी में काफी गिरावट रही। वहीं एक्सिस बैंक में भी मुनाफावसूली देखने को मिला।

SGX NIFTY से मिल रहे संकेतों से लगता है कि आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। क्रेडिट पॉलिसी मीटिंग से पहले निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं सोमवार यानी 16 जनवरी को BSE Sensex 168 अंक गिरकर 60093 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 62 अंक गिरकर 17895 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसी रहेगी आज निफ्टी की चाल

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन

17972-18045/86 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18145-18183/205


है। इसका पहला बेस जोन 17848-17803 और दूसरा बड़ा बेस जोन 17771-17751 है। FIIs की ओर से अभी भी बिकवाली कर रहा है। 18020-17800 की ट्रेडिंग रेंज दिख रही है। कॉल राइटर्स 18000-100-200 पर टिके है। 17900-800-700 पर पुट राइटर्स, PCR 0.8 है। रेंज के हिसाब से ट्रेड करें और 18045-86 पर मुनाफा बुक/शॉर्ट करें। 17848-803-771 के करीब गिरावट में खरीदारी करें। इस रेंज के ऊपर या नीचे फिसलने के बाद बड़ी तेजी संभव है।

Windfall Tax : सरकार ने क्रूड ऑयल, डीजल और ATF पर घटाया विंडफाल टैक्स, जानिए नई दरें

क्या होगा बैंक निफ्टी का हाल

वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 42308-42404/586 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42650-42781 है । वहीं पहला बेस 42110-41960 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 41830-41710 पर है। कल HDFC बैंक की वजह से बैंक निफ्टी में काफी गिरावट रही। वहीं एक्सिस बैंक में भी मुनाफावसूली देखने को मिला। बैंक निफ्टी पर 42500-43000 पर कॉल राइटर्स हावी है। 42000 के स्तर पर पुट राइटर्स हावी, OI में 33 लाख शेयर है। कल का शिखर 20 DEMA था। बैंक निफ्टी में भी रेंज में ही ट्रेड करने की राय है। पहले बेस के करीब खरीदारी करें जबकि  42404-586 के करीब मुनाफा बुक करें। 41710 के नीचे फिसलने पर बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर खराब होगा। 42650 के ऊपर निकलने पर सेंटिमेंट सुधरेगा।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।