Windfall Tax : सरकार ने क्रूड ऑयल, डीजल और ATF पर घटाया विंडफाल टैक्स, जानिए नई दरें

Windfall Tax on Crude : सरकार ने क्रूड पर विंडफाल टैक्स 2,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,900 रुपये कर दिया गया है। साथ ही एटीएफ पर एक्सपोर्ट टैक्स 4.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये और डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स 6.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये कर दिया गया है। भारत तेल का एक बड़ा कंज्यूमर और इम्पोर्टर रहा है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 8:28 AM
Windfall Tax : भारत ने सबसे पहले 1 जुलाई को विंडफाल प्रॉफिट टैक्स लगाया था। इससे पहले कई अन्य देश एनर्जी कंपनियों को हो रहे सुपर नॉर्मल प्रॉफिट पर टैक्स लगा चुके थे

Windfall Tax on Crude : सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल, डीजल के निर्यात और क्रूड ऑयल पर विंडफाल टैक्स में कटौती कर दी है। इस संबंध में 16 जनवरी को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। क्रूड पर विंडफाल टैक्स 2,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,900 रुपये कर दिया गया है, जो मंगलवार, 17 जनवरी से प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही सरकार ने एटीएफ पर एक्सपोर्ट टैक्स 4.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये और डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स 6.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये कर दिया है। भारत तेल का एक बड़ा कंज्यूमर और इम्पोर्टर रहा है। साथ ही, भारत पश्चिमी देशों द्वारा तय 60 डॉलर प्रति बैरल की प्राइस से कम कीमत पर रूस से तेल खरीद रहा है।

जुलाई में सबसे पहले लगाया था विंडफाल टैक्स

भारत ने सबसे पहले 1 जुलाई को विंडफाल प्रॉफिट टैक्स लगाया था। इससे पहले कई अन्य देश एनर्जी कंपनियों को हो रहे सुपर नॉर्मल प्रॉफिट पर टैक्स लगा चुके थे। सरकार विंडफाल टैक्स के लागू होने के बाद से लगभग हर दो सप्ताह में इसमें संशोधन कर रही है।


Multibagger Stocks: ये है साल 2023 का पहला मल्टीबैगर शेयर, सिर्फ 11 कारोबारी दिन में दिया 110% का रिटर्न

2 जनवरी को टैक्स में किया था कितना बदलाव

इससे पहले सरकार ने 2 जनवरी को विंडफाल टैक्स में बदलाव किया था। इसके तहत, क्रूड ऑयल (crude oil) पर विंडफाल टैक्स बढ़ाकर 2,100 रुपये (25.38 डॉलर) प्रति टन कर दिया गया है, जो पहले 1,700 रुपये था। इसके साथ ही डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स (export tax on diesel) 5 रुपये से बढ़ाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एटीएफ (ATF) पर विंडफाल टैक्स 1.5 रुपये से बढ़ाकर 4.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

Delhivery के शेयर पर इस विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा, 3 साल में डबल हो जाएगा भाव

इस लेवी में 1.5 रुपये प्रति लीटर के रूप में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (road infrastructure cess) भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।