Multibagger Stocks: ये है साल 2023 का पहला मल्टीबैगर शेयर, सिर्फ 11 कारोबारी दिन में दिया 110% का रिटर्न

Multibagger Stocks: श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में पिछले 3 हफ्तों से लगातार तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के साथ ही स्टॉक ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह साल 2023 का पहला मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 11:18 PM
Multibagger Stocks: श्रीराम एसेट मैनेजमेंट ने पिछले 11 कारोबारी दिनों में 110% का रिटर्न दिया है

Multibagger Shares: श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Shriram AMC) के शेयरों में सोमवार 16 जनवरी को एक बार फिर से अपर सर्किट लगा। बीएसई पर स्टॉक का भाव 10 फीसदी की उछाल के साथ 231.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अब इसका नया रिकॉर्ड स्तर है। श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में पिछले 3 हफ्तों से लगातार तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के साथ ही स्टॉक ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह साल 2023 का पहला मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। मल्टीबैगर स्टॉक, उन शेयरों को कहते हैं जिन्होंने एक खास अवधि में अपने निवेशकों को 100% या उससे अधिक का रिटर्न दिया हो।

श्रीराम एसेट मैनेजमेंट साल 2023 की शुरुआत के बाद से अपने निवेशकों को 100% या उससे अधिक का रिटर्न देने वाला पहला स्टॉक है। 1 जनवरी को इसके शेयरों की कीमत 110.15 रुपये थी, जो अब बढ़कर 231.90 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह 1 जनवरी से अब तक इसने अपने निवेशकों को करीब 110.53% का रिटर्न दिया है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने साल 2023 के पहले कारोबारी दिन इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता और अभी तक उसे बेचा नहीं होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 110% बढ़कर 2.10 लाख रुपये हो गई होती।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: रॉकेट बना इस चॉकलेट कंपनी का शेयर, सिर्फ 3 हफ्ते में दिया 118% का रिटर्न

क्यों आ रही इसके शेयरों में तेजी?

श्रीराम एसेट मैनेजमेंट के शेयरों में तेजी इसके बोर्ड की तरफ से कार्तिक जैन को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी देने के बाद आई है।

Shriram AMC, श्रीराम ग्रुप का हिस्सा है और श्रीराम म्यूचुअल फंड के नाम से कारोबार करती है। यह करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपये के एसेट का मैनेजमेंट करती है। अगस्त 2022 में कंपनी ने अपनी 23 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी फर्म Mission1 Investments को बेचने के बाद अपने कारोबार में नए सिरे से बदलाव किए थे। कंपनी ने बताया कि कार्तिक जैन की नियुक्ति उसके ब्रांड की कस्टमर स्ट्रैटजी को नई दिशा देगी और कारोबारी दक्षता में सुधार करेगी।

Shriram AMC में आने से पहले कार्तिक जैन, DBS Bank India में प्रोडक्ट, प्लेटफॉर्म और डिजीबैंक के हेड थे। इसके अलावा वह HDFC Bank के सीएमओ और ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के मार्केटिंग और ईचैनल टीम के हेड के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।