Stocks to Watch: 23 अक्टूबर को Infosys, Swiggy, Colgate, Tata Motors समेत इन शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: आज, शुक्रवार को इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पावर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, श्री सीमेंट समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 और SME सेगमेंट में 1 लिस्टिंग होने वाली है।

23 अक्टूबर को कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। लिस्ट में इंफोसिस, Swiggy, कोलगेट, टाटा मोटर्स, साइएंट, टेक महिंद्रा समेत कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 और SME सेगमेंट में 1 लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 11 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...

आज इन कंपनियों के नतीजे

इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पावर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, श्री सीमेंट, बैंक ऑफ इंडिया, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, कोफोर्ज, क्रिसिल, सीएसबी बैंक, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जिंदल स्टील, रुनवाल एंटरप्राइजेज, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, त्रिवेणी पावर ट्रांसमिशन, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड


24 अक्टूबर को ये कंपनियां जारी करेंगी रिजल्ट

कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कैस्ट्रोल इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, जेके सीमेंट, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीस, शेषशायी पेपर एंड बोर्ड्स

इन शेयरों पर रहेगी नजर

स्विगी: Q2 (जुलाई-सितंबर 2026) में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 922 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 1,092 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 36.1% बढ़कर 7,571 करोड़ रुपये हो गया।

कोलगेट पामोलिव इंडिया: Q2 में सालाना आधार पर मुनाफा 4.3% बढ़कर 341.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 12.3% बढ़कर 1,705.8 करोड़ रुपये हो गया।

साइएंट: Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 7.3% घटकर 132.5 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 25.5% बढ़कर 2,235 करोड़ रुपये हो गया।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल: Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 3.2 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 51.7 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 45% बढ़कर 745 करोड़ रुपये हो गया।

नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन: Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 79.2% बढ़कर 65.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 13.5% बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया।

क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण: Q2 में सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 299% बढ़कर 501.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 31.3% बढ़कर 1,350.7 करोड़ रुपये हो गया।

NLC इंडिया: NLC इंडिया ने ओडिशा की इंडस्ट्रियल प्रमोशन एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (IPICOL) के साथ एक MoU साइन किया है। इसका उद्देश्य कोल गैसीफिकेशन की तकनीकी व्यवहार्यता का पता लगाना और फर्टिलाइजर सेक्टर में इस्तेमाल के लिए सिंथेसिस गैस का उत्पादन करना है। इस समझौते में समुद्र तट की रेत से खनिज निकालने की एक फैसलिटी लगाना भी शामिल है, जिसमें लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है।

इसके अलावा, कंपनी ओडिशा में 3,200 MW (4 × 800 MW) का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल कोयला बेस्ड थर्मल पावर प्लांट विकसित करने की योजना बना रही है, जिसमें लगभग 35,000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है।

चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी: कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 28 अक्टूबर को होगी। इसमें इक्विटी शेयर जारी करके 'क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट' (QIP) के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार किया जाएगा।

पेट्रोनेट LNG: कंपनी ने ग्रूनर रिन्यूएबल एनर्जी के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारत के विभिन्न राज्यों में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाने के लिए 50:50 का एक जॉइंट वेंचर बनाया जाएगा। यह जॉइंट वेंचर कंपनी देश भर में 10 CBG प्लांट लगाएगी। हर प्लांट की क्षमता 18 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी और इसमें कुल 1,200 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बल्क डील्स

रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज: फिनएवेन्यू ग्रोथ फंड ने 4.12 करोड़ रुपये में 3.66 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। निवेशकों भावना हितेश पटेल, यश हितेश पटेल और यशवी हितेश पटेल ने 4.55% हिस्सेदारी खरीदी है।

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने 50.22 करोड़ रुपये में 66.44 लाख यूनिट्स खरीदी हैं। इस सौदे में AK कैपिटल फाइनेंस विक्रेता रही।

गैलेंट इस्पात: सूर्यलक्ष्मी इंफ्राकॉन ने 149.83 करोड़ रुपये में 26.51 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। सेलर कंपनी की प्रमोटर 'गैलेंट इंडस्ट्री' रही।

मेनबोर्ड लिस्टिंग

जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस

बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन

टोंबो इमेजिंग इंडिया

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीस

SME लिस्टिंग

शेल्ज इंडिया

ये स्टॉक करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

टेक महिंद्रा

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज

ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी

LTM

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन

भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग

360 ONE WAM

मोडिसन

ओबेरॉय रियल्टी

आर्टेमिस इलेक्ट्रिकल्स एंड प्रोजेक्ट्स

ये स्टॉक करेगा एक्स-स्प्लिट ट्रेड

आजाद इंडिया मोबिलिटी

ये शेयर करेगा एक्स-बोनस ट्रेड

टाइटन बायोटेक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।