जापान से आई अच्छी खबर ने बाजारों में जोश भरा है। निफ्टी 18100 के पार निकला है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच मेटल में दूसरे दिन अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। F&O GAINERS में सबसे ज्यादा मेटल शेयर है । CLSA ने TATA STEEL, JSPL, HINDALCO और JSW STEEL के TARGET बढ़ाए है और कहा है कि चीन में तेज री-ओपनिंग मेटल सेक्टर के लिए बड़ी राहत है। वहीं IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स लगातार छठे दिन दौड़ा है। इस महीने अब तक 4 परसेंट उछला आया है। जनवरी में HCL TECH ने सबसे ज्यादा 7 परसेंट की छलांग लगाई है।
उधर कमजोर नतीजों के बाद DELTA CORP का शेयर 4 परसेंट से ज्यादा टूटा है। कंपनी के मार्जिन पर भारी दबाव दिखा है। शेयर आज वायदा बैन में है। वहीं ICICI LOMBARD भी नतीजों के बाद करीब 4 परसेंट फिसला है।
ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर:
HDFC Life- प्रकाश गाबा ने HDFC Life में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3850/3900 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Cummins India - मानस जयसवाल ने Cummins India में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1464 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1525 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
Torrent Pharma- राजेश सातपुते ने Torrent Pharma में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1560 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1640/1650 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स अमित सेठ पसंद
Tcs- अमित सेठ ने Tcs में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 3340 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 3450 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Tata Chemicals- आशीष बहेती ने Tata Chemicals में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 975 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1030 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
William O'Neil के इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी
Vedanta- आशीष बहेती ने Tata Chemicals में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 306 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 360 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।