ट्रू नॉर्थ (True North) ने 29 सितंबर को ऐलान किया कि वह Niva Bupa Insurance में 20 फीसदी हिस्सेदारी उसके ब्रिटिश पार्टनर Bupa को बेचेगी। यह डील करीब 27 अरब रुपये (32.5 करोड़ डॉलर) में होगी। इस कदम से Niva Bupa में Bupa की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। ट्रू नॉर्थ इंडिया की बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है। इंडिया की इंश्योरेंस इंडस्ट्री में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। इससे पहले खबर आई थी कि ट्रू नॉर्थ निवा बूपा इंश्योरेंस में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयार में है। यह डील 2 अरब डॉलर में होने का अनुमान लगाया गया था।
