बजट 2023 - बजट आने में 13 दिन से भी कम वक्त बचा है। इंडस्ट्री को पूरी उम्मीद है कि सरकार इस बजट में हाउसिंग सेक्टर पर फोकस बढ़ाएगी । बजट से बिल्डिंग मटीरियल सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें? इसपर बात करते हुए सेंचुरी प्लाई के ED केशव भजनका ने कहा कि कई राज्य सरकारों ने स्टाम्प ड्यूटी में कटौती की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि केंद्र सरकार को भी स्टाम्प ड्यूटी में कमी करनी चाहिए। हमारा मानना है कि स्टाम्प ड्यूटी घटने से घरों की मांग बढ़ेगी। हाइसिंग लोन के ब्याज पर टैक्स राहत लिमिट 5 लाख तक बढ़े। वहीं फर्निचर सेगमेंट में PLI स्कीम लाने की जरूरत है। PLI स्कीम आने से फर्निचर सेगमेंट में भारत एक्सपोर्टर बनेंगे।
