Get App

US Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से लगेगा शटडाउन, हिल सकती है पूरी दुनिया की इकोनॉमी!

US Shutdown: अमेरिका की बाइडन सरकार आगामी 1 अक्टूबर से देश में शटडाउन लागू कर सकती है। शटडाउन का मतबल होगा 1 अक्टूबर से अमेरिका में सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जाएंगी। यह शटडाउन तबतक जारी रहेगा, जब तक अमेरिकी संसद जरूरी बिलों के खर्च से जुड़े बिल को पास न कर दें या सरकार को इसके लिए अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी न दे दे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 12:48 AM
US Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से लगेगा शटडाउन, हिल सकती है पूरी दुनिया की इकोनॉमी!
US Shutdown: इस शटडाउन का पूरे अमेरिका की इकोनॉमी पर गहरा असर पड़ेगा

US Shutdown: अमेरिका की बाइडन सरकार आगामी 1 अक्टूबर से देश में शटडाउन लागू कर सकती है। शटडाउन का मतबल होगा 1 अक्टूबर से अमेरिका में सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जाएंगी। यह शटडाउन तबतक जारी रहेगा, जब तक अमेरिकी संसद जरूरी बिलों के खर्च से जुड़े बिल को पास न कर दें या सरकार को इसके लिए अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी न दे दे। इस शटडाउन का पूरे अमेरिका की इकोनॉमी पर गहरा असर पड़ेगा। इसके चलते अमेरिका के केंद्र सरकार के लिए काम करने वाली कर्मचारियों की सैलरी रुक जाएगी। साथ ही अमेरिकी जनता को सरकार से मिलने वाली तमाम तरह की सब्सिडी, छूट या सेवाएं भी बंद हो जाएंगी।

अमेरिका में कैसे बने यह हालात?

दरअसल अमेरिका करीब 2 लाख करोड़ डॉलर के भारी बजट घाटे का सामना कर रहा है। यानी सरकार की आमदनी और उसके खर्च में करीब 2 लाख करोड़ डॉलर का अंतर है। यह अंतर पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना और कोरोना-पूर्व के स्तर से भी काफी ज्यादा है।

इस घाटे का मुख्य कारण यह है कि सरकार की आमदनी अभी भी कोरोना महामारी के पहले के स्तर पर ही बनी हुई है, लेकिन इसकी खर्च में भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा ब्याज दरों के ऊंची होने से अमेरिका का अपने राष्ट्रीय कर्ज पर ब्याज के रूप में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जो बढ़े खर्च के पीछे एक मुख्य कारण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें