Get App

Vedanta अपना 3 अरब डॉलर का कर्ज कैसे चुकाएगी? बिजनेसेज को 6 हिस्सों में बांटने से क्या मुश्किल खत्म हो जाएगी?

Vedanta को कर्ज 2024 और 2025 में चुकाने हैं। वेदांता ग्रुप ने अपनी कंपनियों की बेहतर वैल्यू हासिल करने के लिए बिजनेसेज को डीमर्ज करने का ऐलान किया है। लेकिन, इससे वेदांता को कर्ज देने वाले इनवेस्टर्स संतुष्ट नहीं हैं। वेदांता ग्रुप की कंपनियों के बॉन्ड्स की कीमतें लगातार गिर रही हैं। इस बीच, Moody's Investors Service और S&P Global Ratings पहले ही Vedanta Resources की रेटिंग घटा दी है। इसे जंक कैटेगरी में डाल दिया गया है। यह वेदांता ग्रुप की खराब वित्तीय सेहत का संकेत है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 11:08 AM
Vedanta अपना 3 अरब डॉलर का कर्ज कैसे चुकाएगी? बिजनेसेज को 6 हिस्सों में बांटने से क्या मुश्किल खत्म हो जाएगी?
Vedanta के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 3 अक्टूबर को सीएनबीसी-टीवी18 से कहा था कि ग्रुप ने 2024 में मैच्योर होने वाले बॉन्ड्स के पैसे चुकाने के लिए तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा था कि इस बारे में कंपनी जल्द ऐलान करेगी।

अनिल अग्रवाल की Vedanta Resources को पैसे की जरूरत है। कंपनी करीब 3 अरब डॉलर के कर्ज (Bonds) को चुकाने के लिए और वक्त चाहती है। इस कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग के लिए वह इनवेस्टर्स से बात कर रही है। कंपनी को ये कर्ज 2024 और 2025 में चुकाने हैं। वेदांता ग्रुप ने अपनी कंपनियों की बेहतर वैल्यू हासिल करने के लिए बिजनेसेज को डीमर्ज करने का ऐलान किया है। लेकिन, इससे वेदांता को कर्ज देने वाले इनवेस्टर्स संतुष्ट नहीं हैं। वेदांता ग्रुप की कंपनियों के बॉन्ड्स की कीमतें लगातार गिर रही हैं। आखिर वेदांता ने इस मुश्किल से निकलने के लिए क्या प्लान बनाया है? यह सवाल न सिर्फ कंपनी के इनवेस्टर्स को परेशान कर रहा है बल्कि इस ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के निवेशक भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं।

कंपनी का क्या प्लान है?

Vedanta Resources लंदन में लिस्टेड है। इस समूह की प्रमुख कंपनी Vedanta Ltd इंडिया में लिस्टेड है। वेदांता लिमिटेड ने पिछले हफ्ते अपने बिजनेसेज को छह लिस्टेड कंपनियों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इनमें अल्युमीनियम, Oil and Gas, Power, Steel and ferrous, base metals और सेमीकंडक्टर्स जैसे नए बिजनेसेज के लिए एक इंकुबेटर शामिल हैं। इस रीस्ट्रक्चरिंग से इनवेस्टर्स को अपनी पसंद के बिजनेस में सीधे पैसे लगाने का मौका मिलेगा। वेदांता का मानना है कि इससे ग्रुप की कंपनियों की वैल्यूएशन बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : एचडीएफसी बैंक, Suzlon Energy और TCS के स्टॉक्स में शॉर्ट में 14% तक कमाई के मौके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें