'मुझ पर सब हंसते थे': RCB की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री पर छलका विजय माल्या का दर्द

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की अरबों डॉलर के वैल्यूएशन पर बिक्री के बाद भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था, तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज वही निवेश सही साबित हुआ है। माल्या ने कहा उनके 450 करोड़ रुपये के निवेश को “वैनिटी प्रोजेक्ट” बताया गया था

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को यूनाइटेड स्प्रिट्स ने ₹16,660 करोड़ के एक ऑल-कैश सौदे में बेच दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की अरबों डॉलर के वैल्यूएशन पर बिक्री के बाद भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था, तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज वही निवेश सही साबित हुआ है। माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उस समय उनके 450 करोड़ रुपये के निवेश को “वैनिटी प्रोजेक्ट” बताया गया था, लेकिन अब इसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है।

₹16,660 करोड़ की डील ने बदली तस्वीर

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड ने ₹16,660 करोड़ के एक ऑल-कैश सौदे में बेच दिया है। इस टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैक्सटोन के एक कंसोर्टियम को बेची गई है।

इस पूरे ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर (लगभग ₹18,776 करोड़) आंकी जा रही है, जिसमें ₹540 करोड़ का वूमेंस प्रीमियर लीग से जुड़ा भुगतान और BCCI को 5% कमीशन भी शामिल है।


“₹450 करोड़ से ₹16,500 करोड़ तक”

माल्या ने इस डील को “बेहद संतोषजनक” बताया। उन्होंने कहा कि उनका 450 करोड़ रुपये का निवेश अब बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। उनके मुताबिक, यह दिखाता है कि IPL फ्रेंचाइजी में शुरुआती निवेश कितना बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

विराट कोहली की याद और ब्रांड रणनीति

विजय माल्या ने RCB के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए विराट कोहली का भी जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने शुरुआती दिनों में टीम में चुना था। उन्होंने कहा कि टीम का नाम “रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर” रखना उनके 'रॉयल चैलेंज' ब्रांड को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा था। उनके अनुसार, जिसे लोग उस समय “पागलपन” मान रहे थे, वह दरअसल एक सोची-समझी ब्रांडिंग रणनीति थी।

नए मालिकों को दी शुभकामनाएं

माल्या ने नए मालिकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और RCB को “सबसे मूल्यवान IPL फ्रेंचाइजी” बताया। उन्होंने फैंस का भी धन्यवाद किया और अपील की कि वे आगे भी “RCB, द लायन ऑफ बेंगलुरु” का समर्थन करते रहें।

कानूनी विवाद और प्रत्यर्पण

बता दें कि विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। उन पर किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट का मामला चल रहा है। भारतीय एजेंसियां उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही हैं। माल्या पहले कह चुके हैं कि वह “पब्लिक मनी” का 100% चुकाने को तैयार हैं, लेकिन उनका दावा है कि बैंकों और सरकार ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें- CSK के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तूफानी तेजी, RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील्स का दिखा असर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।