वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) को केंद्रीय कैबिनेट के एक फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय कैबिनेट ने दूरसंचार कंपनियों के लिए बैंक गारंटी को माफ करने की मंजूरी दी है, जो टेलीकॉम सेक्टर पर वित्तीय बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वोडाफोन आइडिया को इस फैसले से बड़ा फायदा मिल सकता है। सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक यह छूट उन स्पेक्ट्रम पर लागू होगी जिसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 2022 से पहले की नीलामियों में हासिल किया था।
