Get App

Mumbai: वेस्टर्न रेलवे चलाएगी 5 स्पेशल ट्रेन, लोकल यात्रियों को होगा फायदा

पश्चिम रेलवे (Western Railway) दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई डिवीजन में अलग-अलग जगहों के लिए अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन चलाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 4:04 PM
Mumbai: वेस्टर्न रेलवे चलाएगी 5 स्पेशल ट्रेन, लोकल यात्रियों को होगा फायदा
Mumbai: वेस्टर्न रेलवे चलाएगी 5 स्पेशल ट्रेन, लोकल यात्रियों को होगा फायदा

पश्चिम रेलवे (Western Railway) दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई डिवीजन में अलग-अलग जगहों के लिए अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये स्पेशल ट्रेन 5 जगहों पर चलेगी। टर्मिनस से वापी, वलसाड से बांद्रा टर्मिनल, विरार से वलसाड, वापी से विरार और विरार से सूरत तक चलेगी। पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह सेवा यात्रियों को रोजाना मिलेगी। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और स्टेशन पहुंचने के दौरान सभी कोविड से संबंधित SOP का पालन करना होगा।

5 स्पेशल ट्रेन इन जगहों पर रूकेगी।ट्रेन सुबह 9:15 बजे चलेगी और दोपहर 1:25 बजे अपनी निर्धारित जगह पर पहुंचेगी। यह ट्रेन अंधेरी, बोरीवली, भयंदर, वसई रोड, विरार, सफल, केल्वे रोड, पालघर, बोईसर, वनगांव, दहानू रोड, घोलवाड़, बोर्डी रोड, उमरगाम, संजन, भिलाड और करम्बेली स्टेशन पर रूकेगी।

वलसाड-बांद्रा टर्मिनस

ट्रेन शाम 4:35 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अतुल, पारडी, उदवाडा, वापी, करमबेली, भिलाड, संजन, उमरगाम, बोरदी रोड, घोलवाड़, दहानू रोड, वंगांव, बोईसर, पालघर, केलवे रोड, सफल, वैतरना, विरार, वसई रोड, बोरीवली और अंधेरी स्टेशन पर रूकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें