पर्सनल लोन प्रोसेस में KYC वेरिफिकेशन के दौरान क्या होता है? / पर्सनल लोन लेना चाहते हैं? पहले समझें KYC वेरिफिकेशन से जुड़े अहम स्टेप

पर्सनल लोन के लिए KYC वेरिफिकेशन एक जरूरी प्रक्रिया है, जो आपकी पहचान और दस्तावेजों की पुष्टि करके लोन अप्रूवल को सुरक्षित और आसान बनाती है। जानिए पर्सनल लोन KYC से जुड़े जरूरी स्टेप्स, डॉक्युमेंट्स और आम मिथकों की सच्चाई।

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 12:22 PM

आज के समय में पर्सनल लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. अब आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, तुरंत अप्रूवल पा सकते हैं और कुछ ही घंटों में पैसा आपके अकाउंट में आ सकता है. लेकिन इस प्रोसेस से पहले एक अहम स्टेप भी होता है: KYC (Know your customer). आधार और PAN कार्ड से लेकर सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट तक, हर लेंडर की KYC शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. कुछ लेंडर तो वीडियो KYC की सुविधा भी देते हैं, जिससे आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपके डॉक्युमेंट तैयार और क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होती है, तो आपका लोन अप्रूवल प्रोसेस भी आसान हो जाता है.

पर्सनल लोन KYC क्या है?

KYC एक ऐसा प्रोसेस है, जिसे बैंक, फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन और कई दूसरे बिजनेस अपने ग्राहकों की पहचान वेरिफाई करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसका मकसद यह पक्का करना है कि लोन लेने वाला, बैंक अकाउंट खुलवाने वाला या फाइनेंशियल सर्विस का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति वाकई मौजूद है और किसी तरह की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग या गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं है.

अगर आप जल्दी और आसानी से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो मनीकंट्रोल (Moneycontrol) के ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म पर लेंडर्स के 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर देख सकते हैं.

KYC क्यों जरूरी है?


धोखाधड़ी से बचाव : KYC प्रोसेस बैंकों को यह पक्का करने में मदद करता है कि आप एक असल व्यक्ति हैं और फर्जी डिटेल देकर लोन लेने या धोखाधड़ी करने की कोशिश नहीं कर रहे.

फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित करना : यह प्रोसेस आइडेंटिटी थेफ्ट और गैरकानूनी ट्रांजैक्शन को रोकने में मदद करता है.

कानूनी अनिवार्यता : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और दूसरे रेग्युलेटर्स ने सभी फाइनेंशियल सर्विस के लिए KYC को अनिवार्य किया हुआ है.

फास्ट लोन अप्रूवल : अगर आपका KYC पूरा और वेरिफाइड है, तो लोन या क्रेडिट कार्ड लेना और भी आसान और तेज हो जाता है.

भारत के टॉप बैंक और NBFCs से लोन पाएं

पर्सनल लोन KYC वेरिफिकेशन से जुड़े स्टेप

  1. KYC वेरिफिकेशन के लिए जरुरी डॉक्युमेंट  

  • आइडेंटिटी प्रूफ – आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस.

  • एड्रेस प्रूफ – बिजली/पानी का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड या बैंक स्टेटमेंट.

  • इनकम प्रूफ (लोन के लिए) – सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या ITR (इनकम टैक्स रिटर्न).

  1. सबमिट किए गए डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन

एक बार डॉक्युमेंट्स सबमिट करने के बाद, लेंडर उनकी ऑथेंटिसिटी चेक करता है. पर्सनल लोन KYC वेरिफिकेशन के तीन कॉमन तरीके हैं:

  • ऑनलाइन (e-KYC या आधार-बेस्ड KYC लोन): इसमें आपके आधार नंबर से तुरंत वेरिफिकेशन हो जाता है. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है. OTP दर्ज करते ही आपकी पहचान वेरिफाई हो जाती है.

  • वीडियो KYC: इसमें आपको वीडियो कॉल पर अपनी पहचान वेरिफाई करनी होती है. बैंक या लेंडर का प्रतिनिधि आपसे आपके ओरिजिनल डॉक्युमेंट दिखाने को कहता है और आपका लाइव फोटो लेता है. यह तरीका सुरक्षित, कॉन्टैक्टलेस और तेज होता है.

  • फिजिकल KYC वेरिफिकेशन: अगर e-KYC या वीडियो KYC संभव नहीं है, तो आपको बैंक की ब्रांच जाना पड़ सकता है. कई बार बैंक का प्रतिनिधि आपके घर या ऑफिस आकर भी डॉक्युमेंट कलेक्ट और पहचान वेरिफाई करता है.

  1. KYC वेरिफिकेशन के बाद अप्रूवल या रिजेक्शन

अप्रूवल: अगर सारे डॉक्युमेंट वैलिड होते हैं, तो लेंडर आपकी लोन एप्लिकेशन आगे बढ़ाता है. बाकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (जैसे क्रेडिट स्कोर और इनकम एलिजिबिलिटी) पूरे होने पर लोन अप्रूव होकर अमाउंट डिस्बर्स हो जाता है.

रिजेक्शन: अगर कोई डॉक्युमेंट मिसिंग, गलत या फर्जी पाया जाता है तो लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है. इसके आम कारण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं: डॉक्युमेंट मिसमैच (जैसे आधार और बैंक स्टेटमेंट में अलग-अलग एड्रेस), एक्सपायर ID प्रूफ या अधूरा KYC प्रोसेस.

पर्सनल लोन KYC से जुड़े कॉमन मिथ

  • मिथ 1: KYC सिर्फ फर्स्ट-टाइम बॉरोवर के लिए जरुरी है – सच यह है कि हर नई लोन एप्लिकेशन के लिए KYC जरूरी होता है.

  • मिथ 2: KYC से लोन अप्रूवल में देरी होती है – सच यह है कि अगर डॉक्युमेंट सही हैं, तो डिजिटल KYC कुछ ही मिनटों में हो जाता है.

  • मिथ 3: ऑनलाइन लोन के लिए KYC की जरुरत नहीं पड़ती. हकीकत यह है कि हर लीगल लेंडर (चाहे बैंक हो या डिजिटल प्लेटफॉर्म) KYC वेरिफिकेशन जरूर करता है.

कुल मिलाकर, पर्सनल लोन प्रोसेस में KYC वेरिफिकेशन एक अहम हिस्सा है. यह फ्रॉड से बचने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और अप्रूवल प्रोसेस को आसान बनाने में मदद करता है. अगर आप भी जल्दी और आसानी से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो मनीकंट्रोल (Moneycontrol) के ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म पर लेंडर्स के 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर देख सकते हैं. इन ऑफर पर ब्याज दरें सिर्फ 9.99% सालाना से शुरू होती हैं. इसका पूरा प्रोसेस 100% डिजिटल है, यानी आप बिना किसी झंझट के ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और KYC पूरा कर सकते हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।