Silicon Valley Bank (SVB) के डूबने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या इससे इंडियन बैंकिंग सिस्टम पर भी बड़ा असर पड़ेगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि एसवीबी के डूबने का भारत में बैंकिंग सेक्टर पर खास असर नहीं पड़ेगा। SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने इस बारे मनीकंट्रोल को बताया कि हमारे देश की बैंकिंग इंडस्ट्री पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा। अमेरिका में फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (FDIC) ने 10 मार्च को कहा था कि रेगुलेटर्स ने SVB को बंद करने का फैसला लिया है। उसके एसेट्स जब्त कर लिए गए हैं।
