व्हीकल्स के लिए कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स ने जरूरी बहुमत के साथ प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी को Sona Comstar के नाम से भी जाना जाता है। यह वही कंपनी है, जिसके चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। प्रिया, संजय की तीसरी पत्नी हैं। 2017 में दोनों की शादी हुई।
