Get App

Winsome Diamonds Scam: विनसम डायमंड्स के मालिक जतिन मेहता ने किया 1 अरब डॉलर का घोटाला, जानिए क्या है पूरा खेल

मेहता परिवार चाहता है कि WFO को खारिज कर दिया जाए। इसके तहत उनपर और उनकी कंपनियों पर कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। इसके तहत मेहता परिवार के खर्चों की एक सीमा तय की गई है। इसके पीछे दलील है कि मेहता परिवार ने सही तरीके से डिस्क्लोजर नहीं दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2022 पर 8:37 PM
Winsome Diamonds Scam: विनसम डायमंड्स के मालिक जतिन मेहता ने किया 1 अरब डॉलर का घोटाला, जानिए क्या है पूरा खेल
यह फर्जीवाड़ा Winsome Diamonds and Jewellery के मालिक जतिन मेहता और उनके परिवार ने मिलकर किया है

Winsome Diamonds Scam: मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के बाद देश में एक और डायमंड कारोबारी ने बड़ा घोटाला किया है। यह फर्जीवाड़ा Winsome Diamonds and Jewellery के मालिक जतिन मेहता और उनके परिवार ने मिलकर किया है। जतिन मेहता, उनकी पत्नी सोनिया और बेटे विशाल, सूरज ने मिलकर 1 अरब डॉलर का स्कैम किया है। लंदन के हाई कोर्ट में इन सब लोगों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। यह केस 93.24 करोड़ डॉलर (7000 करोड़ रुपए) के वर्ल्ड वाइड फ्रीजिंग ऑर्डर डिस्चार्ज करने से जुड़ा है। इसे मई 2022 में डिस्चार्ज किया गया था।

मेहता परिवार चाहता है कि WFO को खारिज कर दिया जाए। इसके तहत उनपर और उनकी कंपनियों पर कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। इसके तहत मेहता परिवार के खर्चों की एक सीमा तय की गई है। इसके पीछे दलील है कि मेहता परिवार ने सही तरीके से डिस्क्लोजर नहीं दिया है।

मेहता पर 1 अरब डॉलर के घोटाले का आरोप है जबकि उन्होंने अपनी संपत्ति सिर्फ 14.6 करोड़ डॉलर बताई है।

यह घोटाला 2013 में हुआ था लेकिन इसके खिलाफ पहला मामला 2017 में दर्ज हो पाया था। मेहता का यह घोटाला नीरव मोदी के घोटाले की तरह ही है। इसमें बैंकिंग क्रेडिट लाइन का गलत तरीके से इस्तेमाल करके लोन देने वाली कंपनियों को चूना लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें