वित्तीय दबावों से जूझ रहे यस बैंक (Yes Bank) को सिक्योरिटीज रिसीट्स पोर्टफोलियो में एक ट्रस्ट से 230 करोड़ रुपये मिले हैं। बैंक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। बैंक ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक यह जेसी फ्लॉवर्स एआरसी (एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी) को बेचे गए एनपीए पोर्टफोलियो से जुड़ा हुआ है। बैंक ने अपना एनपीए पोर्टफोलियो पिछले साल 17 दिसंबर 2022 को जेसी फ्लॉवर्स एआरसी को बेचा था। अब इसी मामले में बैंक ने एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि इसे 230 करोड़ रुपये का रिडेम्प्शन हासिल हुआ है।
