Get App

Zee Entertainment Enterprises से एक और इस्तीफा, टेक और डेटा हेड नितिन मित्तल ने कहा बाय

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ 10 अरब डॉलर का विलय सौदा न हो पाने के बाद Zee Entertainment Enterprises कारोबार को सुव्यवस्थित कर रही है। कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने उच्च EBITDA प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कारोबार के प्रदर्शन और दक्षता में सुधार लाने के लिए एक रोडमैप दिया है। दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2.36 प्रतिशत गिरकर 2,073.36 करोड़ रुपये रही

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 6:01 PM
Zee Entertainment Enterprises से एक और इस्तीफा, टेक और डेटा हेड नितिन मित्तल ने कहा बाय
हाल ही में Zee Entertainment Enterprises से राहुल जौहरी ने इस्तीफा दिया था।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises Limited or ZEEL) में टेक्नोलॉजी और डेटा के प्रेसिडेंट नितिन मित्तल (Nitin Mittal) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका (Punit Goenka) ने मंजूर कर लिया है। कंपनी ने 15 मार्च को एक बयान में कहा, डेटा साइंस के लिए जिम्मेदार अमृत थॉमस, इंजीनियरिंग के लिए जिम्मेदार किशोर कृष्णमूर्ति, प्रोडक्ट के लिए जिम्मेदार भूषण कोलेरी और एंटरप्राइज व कंटेंट टेक्नोलॉजी के लिए जिम्मेदार विशाल सोमानी, अब इंटरिम बेसिस पर डिजिटल बिजनेस और प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट अमित गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ 10 अरब डॉलर का विलय सौदा न हो पाने के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज कारोबार को सुव्यवस्थित कर रही है। हाल ही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज से राहुल जौहरी ने इस्तीफा दिया था। वह कंपनी में प्रेसिडेंट-Zee Entertainment Enterprise बिजनेस थे।

इसके बाद कंपनी ने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में रणनीतिक बदलावों की घोषणा की, जिन्हें पुनीत गोयनका की ओर से लागू किया गया है। बदलावों के तहत तत्काल प्रभाव से एडवर्टिजमेंट रेवेन्यू के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल अब सीधे गोयनका को रिपोर्ट करेंगे। सहगल अब विज्ञापनदाताओं के लिए मैक्सिमाइज वैल्यू सुनिश्चित करने के लिए गोयनका के साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें