Zomato को मिला 23.26 करोड़ रुपये का GST नोटिस, जानिए डिटेल

Zomato : इस ऑर्डर में 11,27,23,564 रुपये के जीएसटी डिमांड के साथ ही 10,86,68,351/- रुपये का ब्याज और 1,12,72,356 रुपये का जुर्माना लगया गया है, जिसके चलते कुल राशि 23,26,64,271 रुपये होती है। जोमैटो ने कहा कि उसे 30 मार्च को अथॉरिटी से ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Mar 31, 2024 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो को FY19 के लिए 23.26 करोड़ रुपये का जीएसटी पेनल्टी देना पड़ेगा।

फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) को FY19 के लिए 23.26 करोड़ रुपये का जीएसटी पेनल्टी देना पड़ेगा। कंपनी ने आज 31 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से इसके लिए नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस कर्नाटक में कमर्शियल टैक्स (ऑडिट) के असिस्टेंट कमिश्नर से मिला है। फाइलिंग के अनुसार इस ऑर्डर में 11,27,23,564 रुपये के जीएसटी भुगतान के साथ-साथ 23,26,64,271 रुपये के अतिरिक्त ब्याज और पेनल्टी चार्ज की मांग की गई है।

Zomato का बयान

जोमैटो ने अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि कंपनी को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी रिटर्न और अकाउंट्स के ऑडिट के लिए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ कमर्शियल टैक्स (ऑडिट), कर्नाटक द्वारा 11,27,23,564/- रुपये की जीएसटी का ऑर्डर मिला है, जो कि लागू ब्याज और जुर्माने के साथ कुल 23,26,64,271 रुपये है।"


इस ऑर्डर में 11,27,23,564 रुपये के जीएसटी डिमांड के साथ ही 10,86,68,351/- रुपये का ब्याज और 1,12,72,356 रुपये का जुर्माना लगया गया है, जिसके चलते कुल राशि 23,26,64,271 रुपये होती है।

जोमैटो ने कहा कि उसे 30 मार्च को अथॉरिटी से ऑर्डर मिला है। इसमें कहा गया कि प्राप्त डिमांड ऑर्डर इनपुट टैक्स क्रेडिट के अतिरिक्त लाभ और उस पर ब्याज, जुर्माने से संबंधित है। कंपनी ने यह भी कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बावजूद अधिकारियों ने आदेश जारी करते समय इस जानकारी पर पूरी तरह से विचार नहीं किया। जोमैटो ने उचित अधिकारियों के समक्ष आदेश को चुनौती देने की बात भी कही है। जोमैटो को हाल ही में गुजरात में स्टेट टैक्स के डिप्टी कमिश्नर द्वारा 8.6 करोड़ रुपये का जीएसटी जुर्माना नोटिस जारी किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।