गोल्ड प्राइस में कमजोर वैश्विक संकेतों से गिरावट, सिल्वर के रेट पर भी प्रेशर

फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही पॉलिसी मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्कता से कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement

गोल्ड का प्राइस डोमेस्टिक मार्केट में मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरा। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत घटकर 46,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन में इंट्राडे कारोबार के दौरान इसने 45,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग 6 महीने का लो लेवल छुआ था।

MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स का प्राइस 59,657 रुपये पर बदलाव नहीं हुआ।

सेबी का नया नियम, जूनियर कर्मचारियों को सैलरी का 10% म्यूचुअल फंड में करना होगा निवेश

दुनिया के कई देशों के स्टॉक मार्केट में बिकवाली के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस गिरकर 1,764.94 डॉलर प्रति औंस पर था। फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं।

एनालिस्ट्स को फेडरल रिजर्व की ओर से बॉन्ड की खरीद में कटौती करने को लेकर संकेत देने की उम्मीद है।

बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड का प्राइस 1,770 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने पर इसमें कमजोरी रह सकती है। इसके 1,815 डॉलर से ऊपर बंद होने पर ही तेजी आने की संभावना है।


गोल्ड को इन्फ्लेशन और करेंसी में उतार-चढ़ाव के खिलाफ एक हेज माना जाता है। फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने पर भी गोल्ड के प्राइस पर असर पड़ सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट्स में सिल्वर 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.26 डॉलर प्रति औंस पर थी। इसने पिछले सेशन में कई महीनों का लो लेवल छुआ था।

इस महीने गोल्ड  ETF में इनवेस्टमेंट भी कम रहा है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड  ETF, SPDR की होल्डिंग्स सितंबर में अभी तक 0.03 प्रतिशत घटी हैं। पिछले महीने भी इसमें गिरावट आई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।