गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट, क्या शुरू करनी चाहिए खरीदारी

पिछले 1 हफ्ते में गोल्ड की कीमतों में एमसीएक्स पर 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

अपडेटेड Jun 19, 2021 पर 2:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पिछले 1 हफ्ते में गोल्ड की कीमतों में  एमसीएक्स पर  2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कमोडिटी दिग्गजों का कहना है कि यूएस फेड की तरफ से 2023 में 2 बार रेट हाईक करने के बयान और अमेरिकी डॉलर मे आ रही मजबूती की वजह से गोल्ड की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।

कमोडिटी जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में आई यह गिरावट अस्थाई है। गोल्ड में निवेश करने वालों  को इस गिरावट को खरीद का मौका समझना चाहिए। बुलियन एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड की कीमतो में जल्द ही फिर उछाल देखने को मिलेगा और ट्रेन्ड रिवसल के बाद 1 महीने में सोने के भाव हमें 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाते दिखेंगे।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में इस गिरावट की दो अहम वजहें हैं इनमें से पहला है ब्याज दरों में फेड की तरफ से बढ़ोतरी के संकेत औऱ दूसरा दुनिया की दूसरी अहम करेंसियों के मुकाबले डॉलर में आ रही मजबूती। यूएस इकोनॉमी को लेकर यूएस फेड के आशावादी नजरिए के चलते यूएस बॉन्ड यील्ड में  भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसका असर सोने पर आया है।

मोतीलाल ओसवाल के Amit Sajeja का कहना है कि सोने की कीमतों में आई यह गिरावट लंबी नहीं चलेगी। अगले 3-4 सेशन में ही गोल्ड में हमें ट्रेन्ड रिवर्सल देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमतों में आई इस गिरावट को खरीद का अच्छा मौका समझना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में गोल्ड की कीमत को एमसीएक्स पर 46,500  रुपये प्रति 10 ग्राम पर इमीडियेट सपोर्ट है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इसको 1750 डॉलर प्रति औंस पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है। गोल्ड हमें अगले 3-4 दिनों में अपना बॉटम बन सकता है और फिर इसमें हमें रिवर्सल देखने को मिलेगा।

Ventura Securities के NS Ramaswamy का कहना है कि  गोल्ड की कीमतें एमसीएक्स पर 45,500 रुपये तक जा सकती है।


गोल्ड में खरीदारी की सलाह देते हुए मोतीलाल ओसवाल के Amit Sajeja  ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में हमें गोल्ड में बॉटम देखने को मिल सकता है इस दौरान हमें सोने में खरीदारी करनी चाहिए। अगले 1 महीने में हमें सोने में  48500 रू का स्तर देखने को मिल सकता है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।