Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आज आम आदमी को राहत मिली है। तेल के दाम भले सस्ते न हुए हों, लेकिन आज तेल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है।

कुल मिलाकर डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में कल पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 07 पैसे महंगा हो गया था। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है।

इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। 4 मई से अब तक 30 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 7.45 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल 7.52 रुपये महंगा हो गया है।

इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना और केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में पेट्रोल के दाम 100 रुपये कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 103 रुपये प्रति लीटर पार कर गए हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 105, Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 109 रुपये पार कर गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 109 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं।    

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 25 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 97.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.30 रुपये प्रति लीटर हैं।

मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 103.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।   

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 97.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 98.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.89 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 100.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.61 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ही बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 99.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.63 रुपये प्रति लीटर हैं। केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में पेट्रोल 99.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.82 रुपये प्रति लीटर हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 105.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.00 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 108.56 रुपये और डीजल 99.39 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 109.11 रुपये प्रति लीटर डीजल 99.89 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 108.94 रुपये प्रति लीटर डीजल 101.48 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।