Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में आज के भाव

डोमेस्टिक मार्केट में लगातार 24वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम औंधे मुह गिर गए हैं। पिछले मई से अब तक में 4 फीसदी की गिरावट आई है।

कच्चे तेल की डिमांड सबसे अधिक चीन में है। वहां कोरोना वायरस की वजह से कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। तेल की खपत कम हो गई है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के ग्राहकों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

देश की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 24वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

Commodity call: सोयाबीन के बाद ग्वार ने पकड़ी रफ्तार, जानिए एग्री कमोडिटी में कहां बनेगा पैसा?

देश में इस समय पेट्रोल और डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं और वो भी तब, जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई है। आम आदमी को पेट्रोल या डीजल खरीदने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी टैक्स भरना पड़ता है।

डोमेस्टिक मार्केट में अगर देखें तो 4 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में जोरदार इजाफा होना शुरू हुआ था। कभी लगातार तो कभी रुक-रुक कर 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपये और डीजल 9.08 रुपये महंगा हो गया। हालांकि 18 जुलाई से पेट्रोल और 16 जुलाई से डीजल के दाम स्थिर हैं। 



जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।

 दूसरे दिन भी सोयाबीन में लगा लोअर सर्किट, अब किस एग्री कमोडिटी में लगाना चाहिए आपको दांव


ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।