देश में सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी दिख रही है। 19 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 154430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अन्य शहरों में भी भाव में उछाल है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़ी। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई की चिंताएं कम होने और हाल की बिकवाली के बाद निवेशकों के सराफा बाजार में लौटने से सोने के दाम चढ़े।
पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी एक जोखिम बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने की वैश्विक कीमतें एक सप्ताह में 1 प्रतिशत चढ़ी हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी शनिवार को तेजी दिख रही है। 19 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 66.70 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।