Petrol-Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने 4 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद आज लगातार दूसरे दिन तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक भारत मौजूदा समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 4 दिन तक जो तेल के दाम में इजाफा हुआ है, उसमें पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 1 रुपये महंगा हुआ।
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज 9 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 91.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी कल के भाव 81.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल 97.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 91.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.57 रुपये प्रति लीटर के दाम पर आज भी स्थिर है।
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल कल के भाव से बिक रहा है। पेट्रोल 93.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.65 रुपये प्रति लीटर है।
इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल के दाम 94.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.64 रुपये प्रति लीटर है।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMSके जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
