Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में तेजी का माहैल है। शुक्रवार को ब्रेंट करीब 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बंद हुआ। इधर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम से आम आदमी को राहत मिली हुई है। डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार 21 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है। इसके पहले 27 फरवरी को पेट्रोल -डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए।

कुल मिलाकर मार्च महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर हैं। देश के 5 राज्यों में विधान सभा के चुनावों बीच आम आदमी को इस समय राहत मिली हुई है।

देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम All Time High Price पर चल रहे हैं। फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई थी। फरवरी में दिल्ली में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.52 रुपये महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा चुका है। ऐसे ही डीजल 7.60 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 25 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 20 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल के दाम 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 81.47 रुपये प्रति लीटर हैं।     

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के भाव 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 88.60 रुपये प्रति लीटर हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.35 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 93.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.45 रुपये प्रति लीटर हैं।     

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.37 रुपये प्रति लीटर हैं। 

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।