सोने-चांदी में कल की तेजी के बाद आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। फेडरल रिजर्व के Minutes जारी होने से पहले डॉलर में रिकवरी आई है जिससे सोने-चांदी पर दबाव है। कच्चा तेल भी 6 साल के ऊपरी स्तर से फिसला है लेकिन मेटल्स में ज्यादातर मजबूती है।
सोना छोटे दायरे में
MCX पर सोना 48,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। सोना 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर से फिसला है। डॉलर में रिकवरी से सोने की बढ़त पर ब्रेक लगा है। US Fed की बैठक के Minutes पर बाजार की नजर है।
चांदी में सुस्ती
MCX पर चांदी 70,000 रुपये किलो के नीचे कारोबार कर रहा है । डॉलर में रिकवरी से ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है।
क्रूड पर दबाव
WTI क्रूड 6 साल के ऊपरी स्तर से फिसला गया है। कार्टेल टूटने और उत्पादन बढ़ने की आशंका है। OPEC+ फिर से उत्पादन पर चर्चा शुरू कर सकता है। ग्लोबल डिमांड मजबूत है और जुलाई में Deficit के आसार नजर आ रहे है। Saudi Aramco ने अगस्त के लिए दाम बढ़ाए है।
मेटल्स में मजबूती
जून में चीन की Smelting में कमी आई है। बेहतर डिमांड से मेटल्स में मजबूती देखने को मिल रही है। शंघाई में कॉपर इंवेंट्री फरवरी के बाद सबसे कम है।
Axis Securities के Sunil Katke की निवेश सलाह
Sell Gold Aug at 47800 SL 48000 Target 47200
Sell Silver sept at 69600 SL 70000 Target 68800
Buy Crudeoil at 5490 SL 5469 Target 5560
Sell Copper 727 SL 730 Target 720
Sell Soyabean July at 7590 SL 7630 Target 7500
Moneylicious Capital के Jay Prakash Gupta की निवेश सलाह
Buy Gold 47700 SL 47550 Tgt 48100
Buy Copper 720 SL 714 tgt 732
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
