Get App

Agriculture Tips: किसान ने कर दिया कमाल, मिर्च में घोल दी मिठास, बताया कैसे कमाएं डबल मुनाफा

Agriculture Tips: अगर तकनीक और सूझबूझ के साथ खेती की जाए तो बड़े मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। ऐसे ही अब बहुत से लोग पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसलों पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ इसी तरह उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के किसान ने मिर्च की खेती से कमाल कर दिया। किसान ने बताया कि मिर्च से मोटी कमाई कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 11:58 AM
Agriculture Tips: किसान ने कर दिया कमाल, मिर्च में घोल दी मिठास, बताया कैसे कमाएं डबल मुनाफा
Agriculture Tips: मिर्च की खेती से किसान एक हेक्टेयर में 10 से 15 लाख रुपये कमा सकते हैं।

खाने के स्वाद को जायकेदार बनाने और बिगाड़ने का दम अकेले मिर्च रखती है। मिर्च कम हो जाए तो जायका खराब हो जाता है। वहीं अगर ज्यादा हो गया भोजन करना मुश्किल हो जाएगा। कुछ लोग तो नजर उतारने के लिए भी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। कुल मिलाकर मिर्च किचन का एक अहम हिस्सा होता है। ऐसे में मिर्च की खेती से मोटी कमाई कर सकते हैं। यह नकदी फसल है, जिसमें तुरंत पैसे मिलने की संभावना रहती है। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के एक किसान ने मिर्च की खेती से ही कमाल कर दिया। किसान ने आलू-प्याज छोड़कर मिर्च उगाना शुरू किया और अब मोटी कमाई कर रहे हैं।

मिर्च की खेती से एक साल में ही किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। बुवाई के समय से लेकर मिर्च उगने तक इसका खासतौर से ध्यान देना होता है। सही टिप्स सूझबूझ के साथ मिर्च की खेती से आसानी से बंपर कमाई कर सकते हैं। मिर्च की कई अच्छी प्रजातियां बाजार में हैं। उन्हें साल में कभी भी बोया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, किसान एक हेक्टेयर में 10 से 15 लाख रुपये कमा सकते हैं।

मिर्च से किसानों की होगी डबल कमाई

लोकल18 से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के किसान राजकिशोर ने कहा कि वो अलग तरीके से खेती करते हैं। लिहाजा बंपर उत्पादन मिलता है। इससे मंडी में जल्द ही बिक्री भी हो जाती है। मिर्च की अगैती फसल कई जिलों में बिक जाती है। इस समय वह अपने खेतों में अलग तरीके से मिर्च की फसल तैयार करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। ठंड के समय मिर्च के दाम बढ़ जाते हैं। वहीं मिर्च अगर नहीं बिकी है। पक जाने पर सूखी मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी ओर मिर्च पक जाने पर इसका प्रयोग रसोई में मसाले के रूप में भी किया जाता है। ऐसे में किसान मिर्च से डबल कमाई कर सकते हैं। मिर्च को गमले में भी उगाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें