खाने के तेल पर बैन लगाने का इंडोनेशिया का फैसला आज (28 अप्रैल) से लागू हो गया है। वह CPO, RPO, RBD palm oil का एक्सपोर्ट नहीं करेगा। इंडिया पर इसका क्या असर पड़ेगा, देश में खाने के तेल की कीमत कितनी बढ़ सकती है, क्या दूसरी चीजों की कीमतों पर भी इसका असर दिख सकता है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि खाने के तेलों के एक्सपोर्ट पर बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा। दरअसल, इंडोनेशिया में खाने के तेलों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसकी वजह पाम ऑयल की सप्लाई में कमी है। बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए विडोडो ने एडिबल ऑयल का एक्सपोर्ट रोकने का फैसला किया है।
इंडोनेशिया पाम ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के उसके फैसले के बाद इंडिया सहित दुनियाभर में पाम ऑयल और दूसरे तेलों के दाम चढ़े हैं।
Hero MotoCorp, IIFL Finance और Jai Corp ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे इनमें क्या हो निवेश रणनीति
एडिबल ऑयल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि एक्सपोर्ट पर बैन का यह फैसला एक महीना से ज्यादा जारी रहने वाला नहीं है। इसकी वजह यह है कि उसके पास ऑयल स्टोर करने की ज्यादा क्षमता नहीं है।
ऐसा लगता है कि खाने के तेलों पर बैन लगाने के फैसले को लेकर इंडोनेशिया की सरकार खुद उलझन में है। उसने 25 अप्रैल को सभी तरह के खाने के तेलों पर बैन लगाने का ऐलान किया। फिर, 26 अप्रैल को उसने CPO, RBD पाम ऑयल पर बैन नहीं लगाने की बात कही। फिर, 28 अप्रैल से बैन लागू होने का ऐलान कर दिया।
पाम ऑयल के उत्पादन में इंडोनेशिया पहले नंबर पर है, जबकि मलेशिया दूसरे पायदान पर है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।