Hero MotoCorp, IIFL Finance और Jai Corp ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे इनमें क्या हो निवेश रणनीति

कल के कारोबार में Hero MotoCorp, IIFL Finance, Schaeffler, Balkrishna Industries और Jai Corp शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Balkrishna Industries डेरिवेटिव सेगमेंट का चौथा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 2,202.60 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल बाजार में कमजोरी का असर कल यानी 27 अप्रैल को भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। एक दिन की तेज रैली के बाद कल सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। कल के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 160 अंक गिरकर 17,038 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.88 फीसदी टूटकर 24,413.80 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 28,742.27 के स्तर पर बंद हुआ।

कल के कारोबार में Hero MotoCorp, IIFL Finance, Schaeffler, Balkrishna Industries और Jai Corp शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। कल के कारोबार में Hero MotoCorp का शेयर एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर रहा। कल के कारोबार में यह शेयर 3.85 फीसदी की बढ़त लेकर 2,500 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Balkrishna Industries डेरिवेटिव सेगमेंट का चौथा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 2,202.60 के स्तर पर बंद हुआ।


इसी तरह Schaeffler India का शेयर 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,234.90 रुपये के स्तर पर फ्रेश क्लोजिंग करता दिखा। वहीं IIFL Finance ने 10 फीसदी के उछाल के साथ अपना 52 वीक हाई छुआ और 388 रुपये के स्तर पर बंद हुआ जबकि Jai Corp 19.4 फीसदी की बढ़त के साथ 152.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी बडे़ उतार-चढ़ाव के लिए हो रहा तैयार, एक्सपर्ट्स के सुझाए गए इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

आइए HDFC securities के विनय रजानी से जानते है कि अब इन शेयरों में हमारी क्या होनी चाहिए रणनीति

Hero MotoCorp- यह शेयर अपने 8 हफ्ते के कंसोलिडेशन जोन को तोड़ता नजर आया है। जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक है वह इसमें 2,240 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। जल्द ही इस स्टॉक में 2,800 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है।

IIFL Finance- डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने बुलिश फ्लैग पैटर्न को तोड़ा है। इस स्टॉक में वॉल्यूम के साथ नया ब्रेकआउट देखने को मिला है। लिहाजा मौजूदा निवेशक इस स्टॉक में 351 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।

Schaeffler India- हाल में इस स्टॉक में शॉर्प रैली देखने को मिली है जो इसमें करेक्शन के संकेत दे रहा है। लिहाजा इस स्टॉक में निवेशकों को गिरावट पर खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। इस स्टॉक के लिए 2,062 रुपये के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है जो इसमें नई खरीदारी के लिए स्टॉपलॉस का काम करेगा।

Balkrishna Industries- वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। स्टॉक के लिए 2,016 रुपये पर है सपोर्ट बना हुआ है जबकि 2,422 रुपये के स्तर पर इसमें रजिस्टेंस नजर आ रहा है। आगे टायर स्टॉक आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते है । लिहाजा इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से अपसाइड को दर्शाता है।

Jai Corp- निवेशक इस स्टॉक में 136 रुपये के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ 171-213 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रह सकते है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।