कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 27 अप्रैल को बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 537 प्वाइंट गिरकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162 प्वाइंट टूटकर 17,038 पर बंद हुआ। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही।
कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 27 अप्रैल को बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 537 प्वाइंट गिरकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162 प्वाइंट टूटकर 17,038 पर बंद हुआ। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही।
बाजार के आज की चाल पर नजर डालें तो एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 7100 के ऊपर निकला है जबकि सेंसेक्स में भी 200 प्वाइंट की तेजी आई है। एनर्जी, FMCG, फार्मा, ऑटो में खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन बैंक निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। HUL 50,000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी बनी है। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 9% बढ़कर 2300 करोड़ रहा। अनुमान से अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ निकली है। आज के कारोबार में शेयर 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
वहीं नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। AXIS BANK, BAJAJ FINSERV और SBI LIFE के आज नतीजे आएंगे। AXIS BANK का NII 21% बढ़ सकता है और मुनाफे में 7% की बढ़त संभव है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि मौजूदा समय में बाजार में चौपी मोमेंटम देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बाजार एक दिन ऊपर और एक दिन नीचे फिसलता नजर आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ओवरऑल चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि निफ्टी अब बड़े उतार-चढ़ाव की तैयारी कर रहा है। निफ्टी के लिए 16800 पर इमीडिएट सपोर्ट बना है जबकि इसके लिए 17150 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट इसके 50 वीक ईएमए के पास है जो कि 16,660 के स्तर पर है। इंडेक्स का ऊपरी बैंड 17,350 के स्तर पर दिख रहा है। यदि इंडेक्स उक्त स्तरों से ऊपर बंद होता है तो ये 17,550 के स्तर तक जा सकता है। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश आइलैंड रिवर्सल पैटर्न बनाया है। वहीं इसके द्वारा 18 अप्रैल को बनाया गया गैप अनफिल्ड महसूस किया गया था और निकट अवधि के रेजिस्टेंस के रूप में नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 35,000 के स्तर के पास दिख रहा है। इंडेक्स का ऊपरी बैंड 37,500 के स्तर पर नजर आ रहा है। यदि इंडेक्स उक्त स्तरों से ऊपर बंद होता है तो ये 38,200 के स्तर तक जा सकता है।
एक्सपर्ट्स के सुझाए 6 कॉल्स जिनमें इंट्राडे में हो सकती है दमदार कमाई
Angel One के राजेश भोसले की इंट्राडे पिक्स
Apollo Tyres: खरीदें -210.50 रुपये, लक्ष्य 223 रुपये , स्टॉपलॉस 204 रुपये
TVS Motor:खरीदें -686.60 रुपये, लक्ष्य 716 रुपये , स्टॉपलॉस 671 रुपये
IIFL Securitie के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स
Axis Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 815 रुपये, स्टॉपलॉस 738 रुपये
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स
Endurance Technologies: 1225 रुपये के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 1225-1235 रुपये , लक्ष्य 1350 रुपये
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे पिक्स
Jindal Steel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 580 रुपये, स्टॉपलॉस 520 रुपये
Marico Limited:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 560 रुपये, स्टॉपलॉस 515 रुपये
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।