Base Metals Price Today: LME पर बेस मेटल्स में जोरदार उछाल, 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा एल्युमिनियम

इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स में तेजी जारी है। एल्युमिनियम 3 साल तो कॉपर रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार कर रहा है। LME पर एल्युमिनियम $2850/टन के पार निकला है। चीन में उत्पादन 45 मिलियन टन पर कैप हुआ। एल्युमिनियम सप्लाई में कमी से कीमतों को सपोर्ट मिला है। आइसलैंड के प्लांट से सप्लाई अस्थायी तौर पर रुका है

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 3:10 PM
इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स में तेजी जारी है। एल्युमिनियम 3 साल तो कॉपर रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार कर रहा है। LME पर एल्युमिनियम $2850/टन के पार निकला है।

Base Metals Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स में तेजी जारी है। एल्युमिनियम 3 साल तो कॉपर रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार कर रहा है। LME पर एल्युमिनियम $2850/टन के पार निकला है। चीन में उत्पादन 45 मिलियन टन पर कैप हुआ। एल्युमिनियम सप्लाई में कमी से कीमतों को सपोर्ट मिला है। आइसलैंड के प्लांट से सप्लाई अस्थायी तौर पर रुका है। आइसलैंड के प्लांट के चलते प्रोडक्शन पर 100kt का असर पड़ेगा। आइसलैंड की रिफाइनरियों में बिजली की कमी आई है। एल्युमिनियम बनाने वाली कंपनी Alcoa का शेयर 12%+ उछला है। LME पर एल्युमिनियम का स्टॉक 25% तक गिरा है। LME पर स्टॉक घटकर 4.84 लाख टन हुआ। Alcoa के सीईओ ने कहा कि Midwest Premia के चलते टैरिफ का असर कम होगा।

LME पर रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा कॉपर

इधर कॉपर LME पर रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। कॉपर रिकॉर्ड $11000 के करीब पहुंचा। दरअसल, डोमिनिकन रिपब्लिक में माइन का एक हिस्सा गिरा है। हिस्सा ढहने से करीब 80 माइनर्स माइन में फंसे है। वहीं इंडोनेशिया की ग्रासबर्ग माइन में माइनिंग रुकी। चिली में कोडेल्को की खदान में परेशानी आ रही है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट जारी है।

10 महीनों की ऊंचाई पर जिंक


LME पर 10 महीनों की ऊंचाई पर जिंक पहुंचा। LME पर $3080 के करीब दाम पहुंचे। कीमतों में लगातार छठे महीने तेजी जारी है। 6 महीनों में 15% की तेजी आ चुकी है. जापान, कजाकिस्तान में स्मेल्टिंग में रुकावट देखने को मिल रही है। LME परस्टॉक 37000 टन के नीचे फिसला । LME पर जनवरी में 2.30 लाख टन स्टॉक था।

एल्युमिनियम की चाल पर नजर डालें तो 1 दिन में इसमें करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। जबकि 1 हफ्ते में यह 2.27 फीसदी उछला है। वहीं 1 महीने में एल्युमिनियम की कीमतों में 7.79 फीसदी की तेजी आई है। 2025 में अब तक इसमें 12.20 फीसदी की बढ़त दिखाई है। वहीं 1 साल में इसमें 8.36 फीसदी चढ़ी है।

Crude Oil: रूस की रिफाइनरी पर अमेरिकी प्रतिबंध से कच्चे तेल में उबाल, कीमतें साप्ताहिक आधार बड़ी तेजी की ओर हुई बढ़ी

ट्रेड डील के लिए अमेरिका से नॉन GM मक्के और सोयाबीन के इंपोर्ट को भारत दे सकता है मंजूरी, क्या है एक्सपर्ट की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।