Castor price: घरेलू बाजार में कैस्टर की कीमतों उछाल, 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा भाव, सोयाबीन में भी दिखी तेजी

Commodity Market:घरेलू बाजार में कैस्टर की कीमतों उछाल देखने को मिल रही है। भाव करीब 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। NCDEX पर कैस्टर की कीमत 7000 के पार निकली है। फरवरी 2023 के बाद भाव 7000 के पार निकला है

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Commodity Market:घरेलू बाजार में कैस्टर की कीमतों उछाल देखने को मिल रही है। भाव करीब 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। NCDEX पर कैस्टर की कीमत 7000 के पार निकली है।

Castor price:घरेलू बाजार में कैस्टर की कीमतों उछाल देखने को मिल रही है। भाव करीब 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। NCDEX पर कैस्टर की कीमत 7000 के पार निकली है। फरवरी 2023 के बाद भाव 7000 के पार निकला है। फरवरी में कैस्टर का भाव 7152 तक पहुंचे थे। कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी जारी है। 2 महीनों में भाव करीब 7% तक चढ़े है जबकि नवंबर में अब तक करीब 3% की तेजी आई है।

कैस्टर के बड़े उत्पादक राज्य में गुजरात नंबर वन पर आता है। उसके बाद राजस्थान , ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।

कैस्टर सीड का उत्पादन आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में कैस्टर सीड का उत्पादन 18.42 लाख टन, 2020-21 में 16.47 लाख टन, 2021-22 में 16.19लाख टन, 2022-23 में 19.80 लाख टन, 2023-24 में 19.59 लाख टन और 2024-25 में 17.30 लाख टन उत्पादन रहा।

सोयाबीन की कीमतों में उछाल

इंटरनेशनल मार्केट में सोयाबीन की कीमतों में उछाल है। भाव करीब डेढ़ साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी जारी रही। नवंबर में अब तक 2.50% भाव चढ़े। अक्टूबर में सोयाबीन में 10% की तेजी आई थी।


स्टॉक गिरने, मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई। USDA को ग्लोबल उत्पादन गिरने की आशंका से भी भाव चढ़े। USDA ने कहा कि 421.75 मिलियन टन उत्पादन संभव है। क्लोजिंग स्टॉक 121.99 मिलियन टन संभव है। एशिया में सोया मील की मांग में भी तेजी आई। मवेशियों के चारे के रूप में मांग में तेजी आई।

Commodity Market: सरसों मील एक्सपोर्ट में भारी उछाल, चीन की खरीद से मार्केट में सरसों की डिमांड बढ़ी

Crude Oil prices Fall: कच्चे तेल की कीमतों में दबाव, अमेरिका में क्रूड और फ्यूल इन्वेंट्री बढ़ने से सप्लाई की चिंता से दिखा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।