Get App

Commodity Cornor: इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े चीनी के दाम, सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी, क्रूड फिसला

Commodity Cornor:इंटरनेशनल मार्केट में चीनी के दाम चढ़े। चीनी के दाम डेढ़ महीने की ऊंचाई पर पहुंचे। चीनी का भाव $15/Lbs के पार निकला। एक हफ्ते में कीमतों में 7% की तेजी आई। उत्पादन घटने की चिंताओं से आई तेजी। एल-नीनो से मौसम को लेकर चिंता बढ़ी

Sujata Yadavअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 4:22 PM
Commodity Cornor: इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े चीनी के दाम, सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी, क्रूड फिसला
घरेलू, इंटरनेशनल बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी आई। MCX पर चांदी 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंची।

Commodity Cornor: घरेलू, इंटरनेशनल बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी आई। MCX पर चांदी 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंची। चांदी का भाव 2.32 लाख के पार निकला। MCX पर सोने का भाव `1.44 लाख के पार निकला। COMEX पर सोने का भाव $4000 के पार निकला जबकि COMEX पर चांदी का भाव $60 के पार निकला। सोने में 8 महीनों के निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली।

सोने चांदी में तेजी के कारण

अमेरिकी फेड के चेयरमैन केविन वार्श के बयान से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला।

केविन वार्श ने कहा कि US में महंगाई गिरने की उम्मीद है। बाजार में US में दरें बढ़ने की उम्मीद घटी। यूएस के ADP के आंकड़ों से भी सपोर्ट मिला। अमेरिका में नौकरियां मिलने की रफ्तार घटी। US नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों पर नजर है। कच्चे तेल में गिरावट से भी सपोर्ट मिल रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें