Commodity market: सोने की कीमतों पर दबाव,चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी, जानें क्या हो कमाई की रणनीति

चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी है जिससे कल ICE शुगर में करीब 4% का उछाल देखने को मिला

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement

सोने की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। US के रोजगार आंकड़ों से पहले डॉलर मजबूत हुआ है जिसका असर सोने पर है। US के रोजगार आंकड़े फेडरल रिजर्व के फैसले की दिशा तय करेंगे। हाल में ही फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन ने साल के अंत तक बॉन्ड खरीदी में कटौती की बात कही थी।

सोने की सुस्त चाल

अमेरिका के रोजगार आंकड़ों से पहले इसमें कमजोरी देखने को मिल रही है। US के नॉन फार्म पेरोल आंकड़े आज आएंगे। US फेड के अधिकारी के Hawkish कमेंट से इस पर दबाव दिख रहा है। डॉलर में मजबूती के कारण भी इसमें कमजोरी है।

चांदी में कमजोरी

MCX पर चांदी 67,000 रुपए  के नीचे है। डॉलर में मजबूती से दबाव बना है।

क्रूड छोटे दायरे में


उधर क्रूड छोटे दायरे में दिख रहा है। ब्रेंट में 2 हफ्ते के निचले स्तर से सुधार आया है। पश्चिमी एशिया में तनाव से इसके सपोर्ट मिल रहा है। ईरान न्यूक्लीयर डील की संभावना धूमिल हुई है। Saudi Aramco ने सितंबर के लिए दाम बढ़ाए हैं।

मेटल्स में रिकवरी

मेटल्स में रिकवरी देखने को मिल रही है। निचले स्तर पर खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि डॉलर में मजबूती से बढ़त सीमित है। चीन के आंकड़े, डिमांड धीमी होने से दबाव बना है। चीन लगातार स्टेट रिजर्व से बिकवाली कर रहा है।

एग्री कमोडिटी

एग्री की बात करें तो अंतररराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कल ICE शुगर में करीब 4% का उछाल देखने को मिला। ब्राजील के उत्पादन में कमी की आशंका से चीन में फिर जोश लौटता दिख रहा है। फ्रॉस्ट और सूखे के कारण ब्राजील में फसल को नुकसान की आशंका है। 

Emirates NBD के धर्मेश भाटिया की निवेश सलाह
 
BUY AUG CRUDE OIL 5125, SL 5100 TGT 5177

BUY AUG NAT GAS 306 SL 301 TGT 316

BUY SILVER SEP 66700, SL 66500 TGT 67150

BUY GOLD OCT 47500, SL 47350 TGT 47830

BUY AUG ALUMINIUM 205, SL 203 TGT 209

BUY AUG  NICKEL 1470, SL 1455 TGT 1500

BUY AUG ZINC 247, SL 245 TGT 251

BUY AUG LEAD 175,SL 173 TGT 179

BUY AUG  COPPER 731 SL 728 TGT 738

BUY USD/INR @ 73.90 SL 73.80 TGT 74.17

Kunvarji Group के रवि देवरा की निवेश सलाह

TMC (TURMERIC) AUGUST BUY AT 7650.0 TGT 7810.0 SL 7540.0

GUAR GUM AUGUST BUY AT 7500.0 TGT 7710.0 SL 7410.0

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।