LPG price today August 13: हर सुबह देश के करोड़ों रसोईघरों में धड़कनें तेज हो जाती हैं। चूल्हे पर चढ़ी सुबह की चाय से लेकर रात की रोटी तक सब कुछ एक ही सवाल के इर्द-गिर्द घूमने लगता है। क्या इस बार आपकी जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है या फिर रसोई के बजट को मिलेगी थोड़ी राहत? तो इस सवाल का जवाब है राहत... देशभर में LPG की कीमतों में आज यानी 13 अगस्त 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर हैं।
दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है। वहीं ,कमर्शियल इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम सिलेंडर की दिल्ली में कीमत ₹2,738 है। घरेलू LPG की कीमतों में एक महीने से ज्यादा समय से बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भविष्य में LPG की कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के शहरवार रेट
13 अगस्त को प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:-
(हैदराबाद में घरेलू LPG सबसे महंगी ₹994 और नोएडा में ₹939.50 यानी सबसे कम रेट है।
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक इस्तेमाल में आने वाले 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमतें घरेलू सिलेंडर से काफी अधिक हैं।
(इन आंकड़ों के मुताबिक हैदराबाद में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹2,985 का है। जबकि मुंबई में यह ₹2,691.50 है।)
दिल्ली में घरेलू LPG ₹942 पर क्यों है चर्चा में?
दिल्ली में सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जून 2026 से घरेलू ग्राहकों को 14.2 किलो का LPG सिलेंडर ₹942 में बेच रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू LPG को बाजार लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अगस्त में एक 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर पर यह राजस्व नुकसान ₹188 प्रति सिलेंडर बताया गया है। केंद्र सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए तेल कंपनियों को भुगतान करती है। लेकिन यह भुगतान तुरंत नहीं होता। बल्कि कुछ अंतराल के बाद किया जाता है।
LPG कंपनियों के बकाये का आंकड़ा कितना है?
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने संसद में लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने 2025/26 और 2026/27 के कुछ बकाये को चुकाने के लिए ₹30,000 करोड़ की सब्सिडी का भुगतान किया है। इसके बावजूद 31 जुलाई तक सरकारी तेल कंपनियों का LPG से जुड़ा बकाया ₹59,000 करोड़ से ज्यादा था। इससे साफ है कि घरेलू LPG को उपभोक्ताओं के लिए अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था का वित्तीय बोझ काफी बड़ा है।
क्या LPG महंगा हो सकता है?
फिलहाल 13 अगस्त को घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए आगे कीमतों पर नजर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण LPG की आपूर्ति और लागत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारत अपनी LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने और आपूर्ति में निरंतरता बनाए रखने के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है।
भारत का लक्ष्य 2027 तक अपने LPG आयात का एक चौथाई हिस्सा अमेरिका से हासिल करने का है। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया पर निर्भरता कम करना और संभावित आपूर्ति बाधाओं के असर को सीमित करना है।