Commodity Market : मेटल्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कॉपर, सोना, चांदी में रिकॉर्ड तेजी है। वहीं एल्युमिनियम में भी जोरदार तेजी है।
Commodity Market : मेटल्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कॉपर, सोना, चांदी में रिकॉर्ड तेजी है। वहीं एल्युमिनियम में भी जोरदार तेजी है।
बढ़ी कॉपर की चमक
COMEX पर कॉपर के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। LME और भारत में भी रिकॉर्ड हाई पर दाम पहुंचे है। दरअसल , US में रिफाइंड मेटल पर नए टैरिफ लगने की आशंका है। डर के चलते US में तेजी से स्टॉकपाइलिंग हो रही। सप्लाई साइड पर प्रोडक्शन को लेकर चिंताएं बनी हुई है।
एल्युमिनियम में तूफानी तेजी
LME पर एल्युमिनियम का दाम 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंचे । LME पर भाव $3200 के पार निकला है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिला। चीन मेटल सेक्टर में ओवरकैपेसिटी घटाने की तैयारी में है। इंडोनेशिया में भी उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ी है। आइसलैंड, मोजाम्बिक, ऑस्ट्रेलिया में भी संकट से भी दाम चढ़े।
चांदी में लगे चार चांद
लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर भाव पहुंचा। MCX पर भाव रिकॉर्ड `2.90 लाख के करीब पहुंचा। 2026 में अब तक दाम 14% चढ़ चुके हैं जबकि 2025 में 167% की तेजी आ चुकी है । इंटरनेशनल मार्केट में भाव $91 के पार निकला।
चीन ने फिजिकल सिल्वर के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई। लीज रेट 1 महीने के बराबर करीब 8% तक पहुंच गए। मैक्सिको में भी चांदी के उत्पादन में गिरावट आई। बाजार में स्पेकुलेटिव पैसे की एंट्री में तेजी आई।
सोने की सुनहरी चाल
लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड तेजी जारी है। MCX पर रिकॉर्ड `1.43 लाख के पार निकला। 2026 में दाम अब तक 5% चढ़े चुके हैं। 2025 में 74% की तेजी आ चुकी है। इंटरनेशनल मार्केट में भाव $4630 के पार निकला। बता दें कि चीन ने दिसंबर में लगातार 14वें महीने सोने की खरीद की। चीन का कुल गोल्ड होल्डिंग 74.15 मिलियन औंस हुई। WGC के मुताबिक गोल्ड ETF में जबरदस्त निवेश बढ़ा। गोल्ड ETF होल्डिंग्स का वैल्यू रिकॉर्ड $89 बिलियन हुई। ETF होल्डिंग 1073.41 टन, 3 साल का सबसे ज्यादा है।
सोने-चांदी को मिल रहा सपोर्ट
अमेरिका में महंगाई 2021 के बाद सबसे कम है। जनवरी, मार्च में दरें घटने की उम्मीद कम है। DOJ की फेड चेयरमैन पॉवेल पर जांच जारी है। ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% ट्रंप टैरिफ लगाया। ईरान में तनाव, अमेरिका के दखल की आशंका है। वेनेज़ुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की खबर है। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की सख्त चेतावनी दी। ब्लैक सी टर्मिनल में दो ऑयल टैंकरों पर हमला है।
कैसी है मेटल्स की चाल
2025 में कॉपर ने 42 फीसदी की तेजी दिखाई है जबकि 2026 में अब तक इसमें 7 फीसदी उछला है। वहीं प्लैटिनम ने 2025 में 125 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 2026 में अब तक इसमें 18 फीसदी भागा है। एल्युमिनियम 2025 में 18 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 2026 में अब तक इसमें 6.5 फीसदी भागा है।
2025 में टिन ने 44 फीसदी की तेजी दिखाई है जबकि 2026 में अब तक इसमें 18.5 फीसदी उछला है। जिंक ने 2025 में 6 फीसदी और 2026 जनवरी में अब तक 4 फीसदी की तेजी दिखाई। पैलेडियम ने 2025 में 73 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 2026 में अब तक इसमें 17.5 फीसदी भागा है।
वहीं सोने ने 2025 में 65 फीसदी की रिटर्न दिया जबकि जनवरी 2026 में अब तक 7 फीसदी दौड़ा है। वहीं चांदी ने अब तक 26 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं 2025 में चांदी में 147 फीसदी का रिटर्न दिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।