क्रूड में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी है। ब्रेंट का भाव 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। WTI में 95 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार हो रहा है। ईरान डील पर संकट गहराने से क्रूड के दाम चढ़े हैं। ईरान न्यूक्लियर डील पर अमेरिका सख्त हो गया है। अमेरिका ने तेहरान की नई शर्तों को खारिज कर दिया है। 8 अगस्त को EU ने अंतिम प्रस्ताव रखा था। कतर और EU की मध्यस्थता में बातचीत चल रही है। इस तरह की सूचना है कि OPEC+ देश और सऊदी उत्पादन घटा सकते हैं।
ईरान न्यूक्लियर डील पर यूरोपीय संघ के माध्यम से अमेरिकी प्रस्ताव मिला है। ईरान ने कहा है कि समझौते में अब और निरीक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी। ईरान ने ये भी कहा है कि मसौदे पर अपनी राय EU को जल्द देंगे। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच ये परमाणु समझौता 2015 में हुआ था।
ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 5 फीसदी, 1 महीने में 2 फीसदी और 1 साल में 43 फीसदी भागा है। वहीं, WTI की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ये 6 फीसदी, 1 महीने में 3 फीसदी और 1 साल में 42 फीसदी भागा है। MCX पर क्रूड की चाल देखें तो 1 हफ्ते में ये 5 फीसदी, 1 महीने में माइनस 3 फीसदी और 1 साल में 51 फीसदी भागा है।
MCX पर सोना 3 महीने की ऊंचाई पर
MCX पर सोना 3 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। वहीं, COMEX पर सोना 1 महीने की ऊंचाई पर है। कमजोर डॉलर ने सोने की चमक बढ़ा दी है। अधिक महंगाई के कारण भी सोने में हेजिंग बढ़ी है। COMEX पर सोने का भाव 1760 डॉलर प्रति औंस के करीब है। MCX पर सोने में 51700 के करीब कारोबार हो रहा है। लगातार तीसरे दिन सोने में तेजी जारी है। वहीं, चांदी MCX पर 55500 के करीब दिख रही है। सोने की चाल पर नजर डालें तो COMEX पर सोना 1 हफ्ते -0.09 फीसदी तो MCX पर एक हफ्ते में 0.26 फीसदी बढ़ा है। COMEX पर सोना 1 महीने में 2 फीसदी तो MCX पर एक महीने में 0.36 फीसदी बढ़ा है।