सोने में आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। MCX पर सोना 45 हजार के नीचे है। डॉलर में मजबूती औऱ बॉन्ड यील्ड में बढ़त से सोने पर दबाव है। चांदी में भी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। क्रूड कल की भारी गिरावट के बाद आज थोड़ा संभलता दिख रहा है। Long Unwinding कल क्रूड 7 फीसदी फिसला था। बढ़ती इंवेंट्री और यूरोप की डिमांड को लेकर चिंता बनी हुई है। मेटल्स में आज ज्यादातर कमजोरी है।
