Get App

नई कंपनी में 92 लाख का मिला पैकेज, पर नहीं छोड़ पा रहे 15 साल पुरानी नौकरी! जानें क्यों

बेंगलुरु के 40 साल के एक मैनेजर के सामने 15 साल पुरानी नौकरी छोड़कर 92 लाख रुपये के पैकेज वाली नई नौकरी चुनने का फैसला है। फिलहाल उन्हें 75 लाख रुपये CTC मिल रहा है। नई नौकरी में ज्यादा सैलरी और आगे बढ़ने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें पुरानी कंपनी की स्थिर नौकरी और वहां की अपनी पहचान छोड़नी होगी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 22, 2026 पर 10:33 AM
नई कंपनी में 92 लाख का मिला पैकेज, पर नहीं छोड़ पा रहे 15 साल पुरानी नौकरी! जानें क्यों
अपनी मौजूदा कंपनी में पिछले 15 साल से काम कर रहा हूं और करीब साढ़े तीन साल से मैनेजर की भूमिका में हूं (Photo: Canva)

सोशल मीडिया पर एक मैनेजर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। बेंगलुरु में काम करने वाले 40 साल के एक मैनेजर के सामने इन दिनों करियर को लेकर बड़ा सवाल है। वह पिछले 15 साल से अपनी मौजूदा कंपनी में काम कर रहे हैं और यहां उन्हें 75 लाख रुपये का सालाना CTC मिल रहा है। अब उन्हें दूसरी बड़ी टेक कंपनी से 92 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है। नई नौकरी में ज्यादा सैलरी और आगे बढ़ने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें पुरानी कंपनी की स्थिर नौकरी और वहां की अपनी पहचान छोड़नी होगी। इसी वजह से उन्होंने Reddit पर लोगों से राय मांगी। कई यूजर्स ने उन्हें नई नौकरी का मौका लेने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Reddit यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “40 साल का मैनेजर: 15 साल बाद 75 लाख रुपये पर रहूं या 92 लाख रुपये की नौकरी पर जाऊं?” उन्होंने बताया, “मैं 40 साल का हूं और बेंगलुरु में रहता हूं। अपनी मौजूदा कंपनी में पिछले 15 साल से काम कर रहा हूं और करीब साढ़े तीन साल से मैनेजर की भूमिका में हूं। इससे पहले मैं लीड और आर्किटेक्ट जैसे पदों पर काम कर चुका हूं। अब मुझे एक दूसरी बड़ी ग्लोबल टेक कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला है।”

दूसरी कंपनी में मिल रहे 92 लाख रुपये का पैकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें