Commodity Market: देश में गन्ने की बुआई 2% बढ़ी, वायदा बाजार में खराब हल्दी का विरोध

Commodity Market: देश में 15 अगस्त तक चीनी की बुआई 2% बढ़ी है। इंडस्ट्री मान रही है कि इस साल 349-350 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा। वहीं खपत भी 280-285 लाख टन के बीच रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 7:25 AM
Story continues below Advertisement
Commodity Market:देश में 15 अगस्त तक चीनी की बुआई 2% बढ़ी है। इंडस्ट्री मान रही है कि इस साल 349-350 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा।

Sugar Price: देश में 15 अगस्त तक गन्ने की बुआई 2% बढ़ी है। इंडस्ट्री मान रही है कि इस साल 349-350 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा। वहीं खपत भी 280-285 लाख टन के बीच रहने की उम्मीद है। इस सीजन देश में गन्ने की बुआई 57.31 लाख हेक्टेयर में हुई। 2024-25 में बुआई 55.68 लाख हेक्टेयर में हुई थी। 5 सालों में औसतन 52.51 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई।

देश में चीनी की प्रति व्यक्ति खपत के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2001 में 15.8 रुपये किलोग्राम पर थी जो वित्त वर्ष 2011 में 17 रुपये किलोग्राम पर थी। 2013 में 17.9 रुपये किलोग्राम, 2015 में 19.8 रुपये किलोग्राम, 2018 में 19.5 रुपये किलोग्राम और वित्त वर्ष 2022 में 20 रुपये किलोग्राम पर थी।

इस बीच ISMA के अनुमान के मुताबिक 2025-26 में चीनी का 18% ज्यादा उत्पादन संभव है। इस साल 349 लाख टन उत्पादन की उम्मीद है जबकि 284 लाख टन घरेलू खपत रहने की उम्मीद है।


गन्ने का उत्पादन कहां होता है सबसे ज्यादा?

अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1.025 करोड़ टन, महाराष्ट्र में 1.326 करोड़ टन और कर्नाटक में 66.1 लाख टन गन्ना उत्पादन संभावित है। बेहतर मानसून व पैदावार के चलते गन्ना उत्पादन 93.3 लाख टन से बढ़कर 1.326 करोड़ टन हो सकता है।

इस्मा ने 20 लाख टन चीनी निर्यात की समय पर अनुमति, एथनॉल के लिए गन्ने के उपयोग में बढ़ोतरी, न्यूनतम बिक्री मूल्य में वृद्धि और बी-ग्रेड शीरा व गन्ना रस से बने एथनॉल की कीमतों की बढ़ोतरी की मांग की है।

वायदा बाजार में खराब हल्दी का विरोध

वायदा बाजार में खराब गुणवता को लेकर मंडियों में आज से बंद का आह्वान किया गया है। सांगली कृषि उपज बाजार समिति ने हल्दी व्यापार में अनियमितताओं को लेकर बैठक की है। हल्दी व्यापारी संघ और किसानों ने जांच की मांग करते हुए हड़ताल का आह्वान किया। इसके चलते सांगली हल्दी बाजार 19 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन बंद रहेगा। मांग पूरी न होने पर व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। इस फैसले से जुड़ी जानकारी संबंधित सभी विभागों और संगठनों को दी गई । NCDEX पर खराब गुणवता की हल्दी को लेकर हल्दी कारोबारियों ने बंद का आवहन किया ।

Mustard Oil Latest Price: सरसों के तेल की कीमतों में बढ़त जारी, आखिर कहां जाकर रुकेंगे दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।