Commodity Market: बेस मेटल में लंबी अवधि में गिरावट नहीं, 2025 के अंत तक एल्युमीनियम में दिख सकती है 5-10% की तेजी

Commodity Market: बीते 1 महीने से बेस मेटल्स लगातार गिर रहे हैं। कॉपर 1 महीने में 23% तो एल्युमिनियम से लेकर निकेल तक सभी 3% से ज्यादा गिर चुके हैं। बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉपर 1.46 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 23.11फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 5:40 PM
एल्युमिनियम में 1 हफ्ते में 1.99 फीसदी टूटी है जबकि 1 महीने में 3.20 फीसदी लुढ़का है।

Commodity Market: बीते 1 महीने से बेस मेटल्स लगातार गिर रहे हैं। कॉपर 1 महीने में 23% तो एल्युमिनियम से लेकर निकेल तक सभी 3% से ज्यादा गिर चुके हैं। बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉपर 1.46 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 23.11फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 हफ्ते में कॉपर 2.10 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 4.12 फीसदी की गिरावट आई है। कॉपर 0.98 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 2.12 फीसदी की गिरावट आई है। एल्युमिनियम में 1 हफ्ते में 1.99 फीसदी टूटी है जबकि 1 महीने में 3.20 फीसदी लुढ़का है। जिंक में 2.66 फीसदी और 1 महीने में 3.15 फीसदी गिरा है। निकेल 1 हफ्ते में 0.67 फीसदी और 1 महीने में 3.74 फीसदी की गिरावट आई। आगे कैसे रहेगी कीमतें आइए जानते है क्या है एक्सपर्ट की राय।

आगे कैसी रहेगी मेटल्स की चाल

NK चार्ट्स के टेक्निकल एनालिस्ट निशांत कुमार ने कहा कि कॉपर में हायर हाईस और हायर लो बनता देखने को मिल रहा है। कॉपर में अभी सेटीमेंट थोड़ा कमजोर बना हुआ है। पूरे बेस मेटल में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है। हालांकि बेस मेटल्स में लंबी अवधि में गिरावट नहीं दिख रही है। वहीं एल्युमीनियम भी अच्छे सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि कॉपर में पिछले 1 महीने में नेगिटिविटी रही है लेकिन आगे अच्छे संकेत मिल रहे है।


निशांत कुमार ने कहा बेस मेटल्स में लंबी अवधि में गिरावट नहीं दिख रही है। उन्होंने आगे कहा कि एल्युमीनियम में अभी भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। एल्युमीनियम अच्छे सपोर्ट पर बना हुआ है। कॉपर और जिंक में नीचे की तरफ फिसल सकता है। लेकिन एल्युमीनियम 2025 के अंत तक 5-10% की बढ़त दिखा सकता है।

डॉलर इंडेक्स ने 100 के स्तर को तोड़ा है, डॉलर इंडेक्स में मौजूदा स्तर से कमजोरी बनी रह सकती है। अगर डॉलर पर दबाव रहेगा तो कमोडिटीज पर उछाल देखने को मिलेगा। डॉलर इंडेक्स के 90 से नीचे जाने की उम्मीद है, जिससे मेटल्स को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, फेड अध्यक्ष पॉवेल की टिप्पणी पर अटकीं बाजार की नजर, जानें आगे कहां तक जा सकती है कीमतें

Commodity Market: भारी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, मूंग और उड़द की कीमतों में 4-5% तेजी संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।