MCX पर लगातार तीसरे महीने कॉपर में तेजी लौटी है। एमसीएक्स पर कॉपर का अगस्त वायदा कल 766 तक पहुंचा था जबकि आज भी 755 के ऊपर कारोबार कर रहा है। जुलाई में कॉपर के दाम 7% से ज्यादा चढ़े गहै जबकि 2023 में अब तक करीब 5% दाम चढ़े है। 1 हफ्ते में इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर के दाम 2% चढ़े है जबकि 2023 के शुरुआत से कॉपर के दाम 5% ऊपर नजर आ रहे है।
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में नजर डालें तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को बढ़त के साथ ही कच्चे तेल का भाव तीन महीने के नए ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है। जनवरी 2022 के बाद कच्चे तेल के दाम में पहली बार इतनी बड़ी तेजी दिख रही है। ग्लोबल सप्लाई में कमी और डिमांड बढ़ने की वजह से क्रूड ऑयल के भाव यह तेजी नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स अब 85 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है। जबकि, WTI क्रूड फ्यूचर्स 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। MCX क्रूड लगातार दूसरे दिन 6700 के ऊपर निकला है।
जुलाई में कच्चे तेल का उत्पादन गिरा है। जुलाई में उत्पादन 8.40 लाख बैरल घटा है जबकि जुलाई में 2.734 करोड़ BPD का उत्पादन रहा है। वहीं सितंबर 2021 के बाद सबसे कम उत्पादन रहा है। सऊदी के उत्पादन घटाने से गिरावट आई है। वहीं अंगोला, नाइजीरिया ने भी कच्चे तेल की उत्पादन कम किया है। विरोध के कारण लीबिया में भी उत्पादन घटा है।
ड्रोन के सामानों के एक्सपोर्ट पर चीन ने कंट्रोल लगाया है। 1 सितंबर से चीन का एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू होगा। चीन ने कहा है कि देश की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया है। हाल ही में चीन ने 2 मेटल्स का एक्सपोर्ट बैन किया है। दोनों मेटल सेमीकंडक्टर बनाने में काम आते हैं ।