गुजरात में भारी बारिश के चलते कॉटन की फसल पर खराब असर देखा है। बुआई के आंकड़े पहले से ही कमजोर थे। वहीं अब बारिश कॉटन की फसल के लिए आफत बन रही है। बता दें कि गुजरात में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुजरात, राजस्थान में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। IMD का कहना है कि 10 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
इस साल गुजरात में 90.60 लाख बेल्स कॉटन का उत्पादन अनुमान लगाया गया है। जबकि महाराष्ट्र में 80.45 लाख बेल्स, तेलंगाना में 50.80 लाख बेल्स, राजस्थान में 26.22 लाख बेल्स और कर्नाटक में 20.47 लाख बेल्स कॉटन का उत्पादन अनुमान लगाया गया है।
20-25 फीसदी कपास फसल का नुकसान
मनीष डागा ने आगे कहा कि 20-25 फीसदी कपास फसल का नुकसान हुआ है। मनीष के मुताबिक इस साल कपास की उत्पादन में 10 फीसदी की कमी आई है। अगस्त में 30 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने आगे कहा कि खेतो से पानी निकलने के बाद फसल को हुए नुकसान का पता चलेगा। नॉर्थ में कपास फ्रूटिंग स्टेज में था।