क्रूड में उबाल जारी, भाव 7 साल के ऊपर पहुंचा, सोने में दबाव, NCDEX पर धनिया 11,100 के पार

धनिया में तेजी जारी है। हाजिर मांग के कारण वायदा कीमतों में तेजी आई है। NCDEX पर अप्रैल वायदा 11,100 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रूस- यूक्रेन संकट पर हर रोज बदलते समीकरण का असर क्रूड पर पड़ रहा है।

Commodity Market- रूस यूक्रेन संकट पर हर रोज बदलते समीकरण का असर क्रूड पर पड़ रहा है। बुलियन समेत बेस मेटल्स पर इसका असर दिखाई दे रहा है। रूस पर प्रतिबंध लगने के बाद भी सप्लाई न घटने की संभावना से क्रूड ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं सोने में थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। MCX पर बेस मेटल्स की कीमतों में तेजी जारी है। इस बीच NCDEX पर सोया रिफाइन और धनिया भी चढ़े हुए हैं।

क्रूड में गर्मी

कच्चे तेल की कीमतें 99.50 डॉलर की ऊंचाई से फिसला है। गिरावट के बाद क्रूड में तेजी आई है। ब्रेंट का भाव 97 डॉलर के ऊपर निकला है। डब्ल्यूटीआई का भाव 92 डॉलर के ऊपर चढ़ा है। MCX पर कच्चा तेल 6800 के ऊपर निकला है।


कच्चे तेल में आई तेजी की वजहों पर नजर डालें तो यूक्रेन और रूस के बीच हालात बिगड़ रहे हैं। यूक्रेन के शहर खार्किव में रूस की फौज घुसी है। खार्किव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। डोन्त्सक, लुहांस्क पर कब्जे के लिए रूस ने सेना भेजी है। निवेशकों को सप्लाई नहीं घटने की उम्मीद है। US, UK, यूरोप ने रूस पर प्रतिबंध लगाए है।

इस बीच यूक्रेन और रूस तनातनी के बीच अमेरिकी, ब्रिटेन और जर्मनी ने सख्त एक्शन लिया । US और UK ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान किया है । US ने दो रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने VEB और रूस के मिलिट्री बैंक पर प्रतिबंध लगाया दिया है। जिसके बाद रूस अब पश्चिमी देशों के साथ और व्यापार नहीं कर पाएगा। यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने एक बयान में कहा कि रूस के साथ जंग का हमारा इरादा नहीं है। रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेर रखा है। नाटो सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध है।

वहीं दूसरी तरफ UK ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए है। यूके ने रूस पर 8 नए प्रतिबंध लगाए। यूके ने रूस के ROSSIYA बैंक समेत 5 बैंकों के एसेट फ्रीज किए है। इनमें General Bank, Black Sea Bank, PROMSVYAZ BANK, IS BANK के एसेट फ्रीज किए गए है। साथ ही यूके ने रूस के 3 कारोबारियों के ट्रैवल पर प्रतिबंध लगाया है।

इधर जर्मनी ने RUSSIA से नॉर्ड स्ट्रीम -2 गैस पाइपलाइन योजना को suspend किया है। रूस इस पाइपलाइन से जर्मनी को तेल-गैस सप्लाई दोगुनी करने वाला था।

यह भी पढ़े - Crompton Greaves के शेयर Butterfly Gandhimathi के अधिग्रहण की खबर के बाद उछले, क्या आपको करनी चाहिए खरीदारी?

सोने में दबाव

अंतराष्ट्रीय बाजार में 1900 डॉलर के नीचे आया है। कॉमेक्स पर सोना लगातार दूसरे दिन गिरा है। कॉमेक्स पर चांदी 24 डॉलर के ऊपर कायम है। एमसीएक्स पर सोना 50100 के नीचे लुढ़का है जबकि चांदी का भाव 64000 रुपये के ऊपर बरकरार है।

सोने-चांदी में दबाव की वजह पर बात करें तो रूस की पूर्वी यूक्रेन के इलाकों में सेना के प्रवेश को मंजूरी दिए जाने के बाद अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस के पूरी तरह जंग छेड़ने की स्थिति से निबटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

धनिया में तेजी जारी

धनिया में तेजी जारी है। हाजिर मांग के कारण वायदा कीमतों में तेजी आई है। NCDEX पर अप्रैल वायदा 11,100 के ऊपर कारोबार कर रहा है। लगातार दूसरे हफ्ते भाव 11,000 के ऊपर बरकरार है। वायदा के भाव लगातार 9 हफ्तों से चढ़े रहे हैं । 9 हफ्तों में धनिया का भाव 26.25% से ज्यादा चढ़े है। आज वायदा के भाव धनिया आज 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। जनवरी से अब तक करीब 26% की जोरदार तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर 2015 के हाई के करीब धनिया का भाव पहुंचा है। बुआई में कमी के अनुमान से कीमतों में तेजी आई है। बेमौसम बारिश से उत्पादन, गुणवत्ता प्रभावित हुई है। नई आवक में देरी की आशंका से भी सपोर्ट मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।